फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   56 dishes were offered to Hanumanji

Rohtak News: हनुमान जी को लगाया 56 व्यंजनों का भोग

Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
56 dishes were offered to Hanumanji
रोहतक। हनुमान जन्मोत्सव पर शहरभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। श्री विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, शीतला माता मंदिर, खरावड़ मंदिर, बस अड्डा प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जी की पूजा आराधना की गई। मंगलवार को शहर के करीब सभी मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



हनुमान जी को लगाया 31 किलो लड्डू का भोग
संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां गायत्री के सानिध्य में साध्वी मानेश्वरी ने हनुमान जी को 31 किलो के लड्डू और उनके प्रिय 56 प्रकार के व्यंजनों का मंत्रोच्चारण और विधिनुसार भोग लगाया। इसमें इमरती, चुरमा, गाजर का हलवा, मोतीचूर व गुड़ के लड्डू, सवामणी का प्रसाद, गुड़ का तोशा, बालू शाही, गुरदाना, गुड़ की रेवड़ी, आनार, पेठा आदि थे। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। शर्मा ने कहा कि हनुमान जी के स्मरण मात्र से सभी कष्ट दुविधाओं से छुटकारा मिलता है पूर्व डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। हनुमान चालीसा जाप, सुंदरकांड पाठ का विधिनुसार समापन किया।
विज्ञापन




हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली पैदल यात्रा
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगी समाज सेवा संगठन ने पैदल यात्रा निकाली। यात्रा जेपी कॉलोनी से होते हुए करतारपुर. इंदिरा कॉलोनी, गौड़ स्कूल और गौकर्ण धाम पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश बिड्डू रहे। अध्यक्षता बजरंगी समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष अभी राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन




789वां सुंदरकांड का पाठ का आयोजन

वीर हनुमत कृपा मंडल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंडल की ओर से यह 789वां सुंदरकांड का पाठ और 15वां जन्मोत्सव प्रभुतानंद आश्रम जगदीश कॉलोनी में मनाया गया। इसके बाद आरती और फिर प्रसाद वितरण किया गया।


मेडिकल कैंपस में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

मेडिकल कैंपस पीजीआई में शिव-हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर की साज सज्जा की गई। महोत्सव के लिए सेवा समिति की ओर से घर-घर जाकर सहयोग व निमंत्रण दिया गया। जयंती पर्व सभी कैंपस निवासियों ने मिलजुल कर मनाया। मौके पर मंदिर सेवा समिति प्रधान सुंदरलाल सचदेवा व महासचिव जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र अहलावत, कोषाध्यक्ष राजीव सैनी, प्रेस सचिव संजीव भारद्वाज, राजेश ढांडा, महाबीर डीपीई, राजेंद्र पांचाल, वजीर, अशोक वशिष्ठ, हरमिंद्र यादव, सत्यवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed