फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   540 infected, 260 patients discharged in Rohtak so far

रोहतक में अब तक 540 संक्रमित, 260 मरीज हो चुके डिस्चार्ज

Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
540 infected, 260 patients discharged in Rohtak so far
जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या रविवार तक 540 पहुंच गई। एक दिन में पीजीआईएमएस के एक्स-रे सहायक, लिपिक, बीयरर सहित 14 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को पीजीआईएमएस में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 71 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं जबकि 202 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। जिले में अब 273 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जारी हेल्थ बुलेटिन में अब तक कोरोना से सात मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए 260 मरीजों के ठीक होने की बात कही है।
विज्ञापन

मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हो रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो संक्रमितों के संपर्क में आने से नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पीजीआईएमएस में एक्स-रे सहायक, पीजीआईएमएस कुलपति कार्यालय के प्रशासनिक भवन का लिपिक व बीयरर संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा श्रीनगर कॉलोनी से गोहाना अड्डा पर मोबाइल शॉप का कर्मचारी, चमारिया का व्यक्ति, शिवाजी कॉलोनी का बिजनेसमैन, अग्रसेन कॉलोनी का विद्यार्थी, उत्तर विहार से ई-कॉमर्स, गोहाना अड्डा से इलेक्ट्रिशियन, समरगोपालपुर, टिटौली व मदीना में एक-एक संक्रमित मिला है। फरमाना से पलवल में तैनात हेल्थ वर्कर, शिवाजी कॉलोनी से सेवानिवृत्त कर्मचारी, अग्रसेन कॉलोनी से कपड़ा व्यवसायी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में 35 लोगों के लिए सैंपल
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शहर के हॉटस्पॉट एरिया की माइक्रो स्तर पर स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। स्कीनिंग में टीम को करीब 35संदिग्ध मिले थे, जिनके जिला अस्पताल में सैंपल करवाए गए। विभाग का प्रयास है कि संक्रमण को फैलने से रोका जाए, क्योंकि शहर के कुछ एरिया हैं जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां संक्रमितों के संपर्क में आने से मरीजों की संख्या का इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed