{"_id":"5bba6a2e867a556852208320","slug":"51538943534-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का पता पूछने के बहाने महिला से छीनी बालियां
ओढां। क्षेत्र के गांव मलिकपुरा में घर का पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीन ली। हालांकि महिला ने काफी शोर भी मचाया। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिकपुरा निवासी परमजीत कौर पत्नी हरबंस सिंह ने बताया कि शनिवार की सांय करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक बाइक लेकर आए और किसी हाथ ठीक करने वाले का पता पूछने लगे। जब उसने कहा कि यहां कोई हाथ ठीक करने वाला नहीं है। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और जबरदस्ती उसके कानों से सोने की बालियां निकाल ली। उसने काफी शोर भी मचाया। लेकिन लोगों के आने से पूर्व ही दोनों युवक बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए। महिला का शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सांय को महिला के कानों से बाइक सवार दो युवक कानों की बालियां छीन ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और युवकों की काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जल्द युवकों का सुराग लगा लिया जाएगा।