फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एलपीएस प्लांट से मशीनें चोरी के करने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शाम को कंपनी में वापस पहुंची मशीन

एलपीएस प्लांट से मशीनें चोरी के करने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शाम को कंपनी में वापस पहुंची मशीन

Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
एलपीएस प्लांट से मशीनें चोरी के करने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शाम को कंपनी में वापस पहुंची मशीन
फोटो :
विज्ञापन


एलपीएस प्लांट से मशीनें चोरी के करने को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, शाम को कंपनी में वापस पहुंची मशीन
- प्लांट से मशीनें उखाड़े जाने को लेकर कर्मचारियों में पनप रहा रोष, एसपी से लगाई एफआईआर दर्ज करने की गुहार
- अपने बकाया वेतन व रोजगार को लेकर उपायुक्त से मिले कंपनी के कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दुनिया भर में नट बोल्ट के लिए मशहूर एलपीएस कंपनी के प्लांट टू से मशीनें चोरी के मामले में सोमवार सुबह कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। मशीनें वापस लाने को लेकर कर्मचारियों ने एसपी से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने अपना बकाया वेतन दिलाने व रोजगार की गहराती समस्या को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की। डीसी ने कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं शाम को कंपनी से ले जाई गई मशीन जेसीबी के जरिए वापस लाई गई।

आदर्श औद्योगिक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार सुबह हिसार बाइपास स्थित एलपीएस कंपनी के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। वहां से कर्मचारी अपनी मागों को लेकर उपायुक्त से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाई। संघ के प्रधान कृष्णलाल चीनी ने कहा कि प्लांट से मशीनें चोरी हो रही हैं। पहले भी एक बोल्ट मेकर मशीन गायब हो चुकी है। कंपनी में उत्पादन बंद है। कर्मचारी पिछले चार महीनों से वेतन को तरस रहे हैं। कंपनी मालिकों से कई बार बातचीत के जरिए समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है। हर बार कंपनी संचालक मामले को रफा दफा कर जाते हैं। कभी दिल्ली जाने तो कभी काम में व्यस्तता के बहाने कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है। उनसे मिला तक नहीं जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी आहत हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रधान ने कहा कि उपायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शायद इसीलिए रविवार को कंपनी से चुराई गई एक मशीन सोमवार शाम को वापस पहुंच गई। इसे जेसीबी की मदद से कंपनी लाया गया है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले। कर्मचारियों को उनका वेतन दिला कर न्याय दिलाए। चोरी हुई मशीनों के मामले में केस दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं होने पर गुस्साए कर्मचारी कठोर कदम उठा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी कंपनी के संचालकों व प्रशासन पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed