फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   व्यापार सम्मेलन को लेकर सहकारिता मंत्री ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

व्यापार सम्मेलन को लेकर सहकारिता मंत्री ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

Sun, 08 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापार सम्मेलन को लेकर सहकारिता मंत्री ने आखिरी दिन झोंकी ताकत
फोटो सहित..
विज्ञापन

फ्लैग : व्यापारी सम्मेलन के लिए मंत्री ने दिया बाजारों में न्योता, बोले
हेडिंग : इंस्पेक्टर-राज से मिला छुटकारा, व्यापारियों से फिरौती मांगने की हिम्मत नहीं किसी में: ग्रोवर
जीएसटी के छापे से नाराज घनीपुरा के व्यापारी मनाए, करीब तीन व्यापारी नेताओं की लगी थी ड्यूटी
किला रोड पर मंत्री बोले, व्यापारी लिखित में दें, तभी होगा काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
व्यापारी सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शनिवार को पूरा ताकत लगा दी। सुबह से शाम तक रेलवे रोड, काठमंडी, डेयरियां व किला रोड सहित दूसरे बाजारों में खुद पहुंच कर व्यापारियों को सम्मेलन में आने का व्यक्तिगत तौर पर न्योता दिया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इंस्पेक्टरी राज से छुटकारा दिलवाने को फार्म सी आनलाइन कर दिया गया है। व्यापारियों से फिरौती मांगने की किसी की हिम्मत नहीं है।
जीएसटी के छापे के चलते घनीपुरा के व्यापारियों ने न तो शनिवार को बाजार बंद रखा और रविवार को सम्मेलन के बाद सीएम से मुलाकात करने के लिए तैयार भी हो गए। व्यापारियों को मंत्री के करीबी व्यापारी नेता सोम मलिक, गुलशन निझावन, राकेश सचदेवा व राजेश टीनू मनाने में कामयाब रहे। प्रधान राजू भुटानी ने बताया कि व्यापारियों के हित में सुबह रेलवे रोड पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार ने व्यापारी हित में उद्यम प्रोत्साहन नीति 2015 को लागू करके बोर्ड का गठन किया है। पूर्व सरकारों के समय की तरह दफ्तरों में व्यापारियों को अब चक्कर काटने नहीं पड़ते और इंस्पेक्टर-राज से मुक्ति दिलवाने के लिए फार्म सी को ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकरण के लिए डिजिटल सिग्नेचर की अनिवार्यता को समाप्त करके व्यापारियों को ई-सिग्नेचर की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सीएलयू में होने वाले घोटालों पर अंकुश लगाने के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तर की समितियों का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक ही छत के नीचे स्वीकृतियां देने के लिए ई-बिज पोर्टल की शुरूआत की गई है। इसके बाद ग्रोवर ने काठमंडी, माडल टाउन, डेयरियां व किला रोड पर व्यापारियों को सम्मेलन का न्योता दिया। इस मौके पर उनके साथ अशोक मिनोचा, राजकुमार बब्बर, मदन गुलाटी, राकेश वर्मा, जोगेंद्र वर्मा, ललित, रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र कौशिक, निगम पार्षद अजय जैन (टाटू), भगत अमित, अशोक वर्मा, राजकुमार कपूर, प्रवीन वर्मा, हेमंत सचदेवा, अनिल सहगल, मदन कुमार, रघु मराठा, अमित कुमार, नरेश भालौठिया, योगेश शैव्य व ऋषि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
रेलवे रोड पर फैली जीएसटी के छापे की अफवाह
उधर, शनिवार सुबह मंत्री को रेलवे रोड पर व्यापारियों को न्योता देने जाना था, लेकिन सुबह अफवाह फैल गई कि जीएसटी की टीम ने अब एक शॉप पर छापा मारा है। जांच पड़ताल की वीडियो करवाई जा रही है। मामला व्यापारी नेताओं से होते हुए सत्ता पक्ष से जुडे़ व्यापारियों तक पहुंच गया। बाद में पता चला कि व्यापारी ने एड फिल्म बनाने के लिए टीम बुलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
व्यापारी लिखित में दें, तभी होगा काम शुरू
देर शाम सहकारिता मंत्री किला रोड पर पहुंचे और व्यापारियों को व्यापारी सम्मेलन में आने का न्योता दिया। व्यापारियों ने मंत्री को बताया कि बाजार में जिकजैक पॉलिस टाइल लगाने का काम चला रहा था, लेकिन इससे दुकानें नीचे जा सकती हैं। ऐसे में सड़क के ऊपर टाइल की जगह मैस्टिक लेयर की सड़क बनाई जाए। मंत्री ने कहा कि, व्यापारी सर्वसम्मति से लिखकर दें। तभी निगम के अधिकारी काम शुरू करेंगे। निगम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि व्यापारियों के हित में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed