फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवक को अगवा कर मांगी तीन लाख की फिरौती, पुलिस ने पकड़ा आरोपी तो कबूलीं 24 वारदातें

युवक को अगवा कर मांगी तीन लाख की फिरौती, पुलिस ने पकड़ा आरोपी तो कबूलीं 24 वारदातें

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवक को अगवा कर मांगी तीन लाख की फिरौती, पुलिस ने पकड़ा आरोपी तो कबूलीं 24 वारदातें
युवक को अगवा कर मांगी तीन लाख की फिरौती, पुलिस ने पकड़ा आरोपी तो कबूलीं 24 वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भिवानी, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिलों में 24 वारदातें करने वाला वांछित अपराधी संदीप उर्फ सुंडा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथी सहित रविवार देर शाम शहर के वार्ड 21 निवासी एक युवक का अपहरण भी किया था और युवक को छोड़ने की एवज में परिजनों से तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। थाने में यह मामला पहुंचते ही पुलिस अधीक्षक ने युवक की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की। इसके बाद एसआई गल्लाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने रावलधी निवासी सुंडा व रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुंडा पर 50 हजार का इनाम घोषित करने के लिए पत्र भी लिख रखा है और वह कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। सुंडा पर पांच जिलों में लूट, चोरी, छेड़छाड़, अवैध हथियार व अपहरण के मामले दर्ज हैं।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 21 निवासी महिला नरेश देवी ने बताया कि उसके बेटे अजय का रावलधी निवासी संदीप उर्फ सुंडा ने अपने साथी के साथ अपहरण कर लिया है और उसे छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये की फिरौती उससे मांगी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने तुरंत सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार व सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को आरोपियों की गिरफ्तारी व महिला के बेटे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गई। इसके बाद एसआई गल्लाराम की टीम ने सोमवार को गांव रावलधी में दबिश देकर आरोपी संदीप उर्फ सुंडा व रवि को गिरफ्तार कर लिया और शिकायतकर्ता महिला के बेटे को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेवाड़ी से चोरी अपाचे बाइक भी बरामद की है। इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने 24 वारदातें कबूल कर ली। ये मामले चरखी दादरी जिले के साथ-साथ रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक व भिवानी में दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसजेडीएम अंकित शर्मा की कोर्ट में सुंडा को 15 नवंबर 2017 को वांछित अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुंडा पर 50 हजार का इनाम घोषित करने के लिए पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंडा पर किस जिले में कितने मामले हुए दर्ज
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि सुंडा के खिलाफ दादरी सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। सुंडा के खिलाफ सदर थाने में 22 जुलाई 2006 को चोरी, एक जनवरी 2008 को आर्म्स एक्ट का, एक जनवरी 2005 व 10 मई 2008 को चोरी का मामला दर्ज है। सुंडा पर महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली थाने में 16 मई 1998 को चोरी का, रेवाड़ी जीआरपी थाने में 22 मई 2007 को चोरी का व 26 मई 2007 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। झज्जर थाने में आरोपी के खिलाफ 14 मई 2007 को चोरी का केस दर्ज हुआ था। बाढड़ा पुलिस थाने में आरोपी के खिरलाफ तीन सितंबर 2018 को आर्म्स एक्ट का, आठ सितंबर 2008 को चोरी का, रोहतक सिविल लाइन थाने में 18 अगस्त 2008 को चोरी का, एक जनवरी 2010 को दादरी सदर पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी आरोपी पर झज्जर जिले के साल्हावास थाने में 19 सितंबर 2010 को चोरी का, 26 अगस्त 2011 को बौंदकलां थाने में चोरी का केस दर्ज हुआ था। सुंडा पर भिवानी जिले के बहल थाने में 31 जुलाई 2013 को आबकारी अधिनियम, 17 मई 2017 को सिटी पुलिस थाना दादरी में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी उस पर पांच अन्य मामले दर्ज हैं।

वर्जन::
पुलिस ने वांछित अपराधी सुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने साथी सहित रविवार को वार्ड 21 निवासी एक युवक का अपहरण कर तीन लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं के चुंगल से शहर निवासी अजय को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी पर पांच जिलों में 24 मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ चल रही है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed