{"_id":"59adabf24f1c1be5278b5438","slug":"51504553970-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे आस्\nथा का विषय, शिकायत पर होती है कार्रवाई : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे आस् था का विषय, शिकायत पर होती है कार्रवाई : सीएम
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डेरे आस्था का विषय हैं, इनमें सरकार की दखलंदाजी की जरूरत नहीं है। फिर भी अगर किसी डेरे के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई होती है। रेवाड़ी में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा डेरा से जुड़े प्रदेश में 117 नामचर्चा घर हैं। कहीं कोई आपत्तिजनक चीज मिली तो अनुयायी ही उन पर ताले लगा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सिरसा डेरे में हथियार भी बरामद हुए, जिन्हें अनुयायी ही जमा करा रहे हैं। सारी कार्रवाई कोर्ट की देखरेख में चल रही है। प्रदेश में करीब 600 डेरे हैं। जो धार्मिक आस्था से जुड़े हैं। बिना शिकायत किसी पर कार्रवाई नहीं की जाती। अगर किसी डेरे के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
अपनी पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने प्रदेश में नहरों का जाल बिछाया और हमने अंतिम टेल तक पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 300 टेल तक पानी नहीं था। आज यह संख्या घटकर केवल 50 से 60 रह गई है। इसे भी पूरा कर देंगे।
चंडीगढ़ की दौड़ समाप्त की
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो के माध्यम से चंडीगढ़ तक की दौड़ समाप्त की गई है। सीएम विंडो के माध्यम से अभी तक सवा तीन लाख शिकायतें आईं। इनमें से ढाई लाख शिकायतों का समाधान हो चुका है। 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाएगा। वहीं ट्रांसफर के लिए भी चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
विज्ञापन
विकास से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन पर जोर
सीएम ने कहा कि वह तीन साल में पूरे प्रदेश में तीन दौरे कर चुके हैं। चुनाव से पूर्व किए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। सरकार ने विकास से अधिक व्यवस्था परिवर्तन पर काम किया है। समाज से सामाजिक और आर्थिक भिन्नता कम करने का प्रयास किया।