फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विनय की हत्या का मुख्य आरोपी को जेल से लाई जीआरपी चौकी पुलिस

विनय की हत्या का मुख्य आरोपी को जेल से लाई जीआरपी चौकी पुलिस

Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
विनय की हत्या का मुख्य आरोपी को जेल से लाई जीआरपी चौकी पुलिस
विनय की हत्या का मुख्य आरोपी को जेल से लाई जीआरपी चौकी पुलिस
विज्ञापन

भिवानी। महज चार हजार की उधारी नहीं देने पर टेलर विनय की हत्या करने वाले राजेंद्र राजू को जीआरपी चौकी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने हत्या मामले में शामिल पांचों आरोपियों को काबू कर लिया है और उनके पास से बाइक भी बरामद कर ली है।
उल्लेखनीय है कि ढाणा रोड रेलवे फाटक के पास ट्रेन की पटरियों पर मामला 28 अगस्त 2014 को एक युवक का शव मिला था। ट्रेन के गुजरने के कारण शव क्षति-विक्षत हालत में था। रेलवे पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की थी। 31 अगस्त 2014 को मृतक की पहचान ढाणा रोड दादरी गेट वासी करीब 28 वर्षीय विपिन के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने तो इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर फाइल बंद कर दी लेकिन मृतक के पिता को विपिन के सुसाइड की बात हजम नहीं हो रही थी। वह लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने कौंट रोड दादरी गेट वासी संदीप और ढाणा रोड दादरी गेट वासी गंगाधर को काबू किया। जिन्होंने सारे मामले का खुलासा किया। पूछताछ में बताया कि दादरी गेट वासी राजेंद्र राजू विपिन से चार हजार रुपये मांगता था। 28 अगस्त 2014 की रात वे राजू के किराये पर लिए मकान में शराब पी रहे थे। वहीं विपिन को बुलाया और तव्वे से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला जीआरपी चौकी में दर्ज था तो जीआरपी चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजेंद्र राजू पहले ही मारपीट मामले में भिवानी जेल में बंद है। पुलिस ने राजेंद्र राजू व पकड़े गए दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाई। जीआरपी चौकी पुलिस ने इनके दो अन्य साथियों अशोक व अनिल को भी काबू किया। अब हत्या मामले के पांचों आरोपी जीआरपी चौकी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने इनके कब्जे से शव को पटरियों पर फेंकने के दौरान प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपी पकड़े जा चुके है और पूछताछ की जा रही है। यह ब्लाइंड मर्डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed