फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वैश्य संस्था : 105 वार्ड की बजाय अब 86 वार्डों पर होगी टक्कर

वैश्य संस्था : 105 वार्ड की बजाय अब 86 वार्डों पर होगी टक्कर

Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
वैश्य संस्था : 105 वार्ड की बजाय अब 86 वार्डों पर होगी टक्कर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वैश्य संस्था में चुनावी प्रक्रिया चरम पर है। नामांकन पूरे के बाद चुनाव की स्थिति भी स्पष्ट हो गई। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो संस्था में 105 वार्डों की बजाय केवल 86 वार्डों में ही दिग्गजों के बीच टक्कर होगी। 19 वार्डों के लिए एक-एक नामांकन पत्र आया है। यदि इनके नामांकन पत्र सही मिले तो इन वार्डों में चुनाव नहीं कराया जाएगा।
दरअसल, संस्था में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। संस्था के 105 वार्डों के लिए 267 दावेदार सामने आए हैं। चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता, लोकेश जैन, संजय भालोठिया, नवीन जैन, राजेश नवल, नितिन बंसल और डॉ. आरए भारद्वाज की मौजूदगी में रविवार को नामांकन पत्रों की सील खोली गई। इसके बाद कॉलेजियम वाइज सूची तैयार कर प्रकाशित की गई। हालांकि जांच के बाद फाइनल सूची सोमवार को प्रकाशित होगी। नामांकन की समाप्ति के बाद जो स्थिति सामने आई है उससे चुनाव स्थिति स्पष्ट हो गई है। 105 वार्डों में से 19 वार्डों में मात्र एक-एक दावेदार ने नामांकन किया है। ऐसे में केवल 86 वार्डों में ही चुनाव कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इनके नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी। जांच में यदि सभी सही पाए जाते हैं तो इन 19 वार्डों में चुनाव नहीं होगा और निर्विरोध घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि 2 जुलाई को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव होना है। कॉलेजियम सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गवर्निंग बॉडी का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन वार्डों में आए एक-एक नामांकन
वार्ड दावेदार
28 कमलेश गर्ग
32 संजय सिंगल
33 मुकेश मित्तल
36 सुनील गोयल
39 अमित कुमार
42 मुकेश कंसल
43 अशोक बिंदल
49 जयप्रकाश
50 विनोद गोयल
52 अनिल आर्य
53 सुधीर आर्य
64 मनीष जैन
77 पवन मित्तल
94 शमश्ेार प्रसाद गोयल
100 रामधन
101 लक्ष्मी नारायण
102 अरविंद मित्तल
103 राकेश कुमार
104 संजय सिंगला

यह है वैश्य संस्था का इतिहास
वैश्य संस्था की नींव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1921 में रखी थी। संस्था के 13 स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान हैं। संस्था में लगभग 16 हजार वोटर हैं और 105 कॉलेजियम सदस्य हैं। सभी संस्थानों में मिलाकर एक हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। संस्था के सदस्य रोहतक, सोनीपत, झज्जर, हिसार, भिवानी और गुड़गांव आदि जिलों के साथ दिल्ली समेत कई प्रदेशों में हैं। सोनीपत में वार्ड संख्या 102, 103 और 104 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed