फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   504 UG seats vacant in Nehru College

Rohtak News: नेहरू कॉलेज में यूजी की 504 सीट खाली

Thu, 22 Aug 2024 05:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
504 UG seats vacant in Nehru College
झज्जर में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरु महाविद्यालय।
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी 30 अगस्त तक एडमिशन पोर्टल खुल गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। स्नातक दूसरे और तीसरे वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फीस नहीं भरी है, वे भी अपनी फीस भर सकते हैं। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 696 भर चुकी हैं जबकि 504 खाली हैं। इनमें बीए की 69, बीएससी फिजिकल साइंस की 249, बीएससी लाइफ साइंस की 32, बीएससी गणित की 19, बीकॉम की 98 और बीबीए की 35 सीटें खाली हैं। उधर स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 272 भर चुकी हैं और 98 खाली हैं। खाली सीटों में एमए अंग्रेजी की 4, एमए हिंदी की 3, एमए भूगोल की 4, एमए पत्रकारिता की 12, एमए मनोविज्ञान की 13, एमकॉम की 54, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 8 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed