फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 hour dc deney

पांच घंटे दर पर बैठे रहे कर्मचारी, डीसी ने किया मिलने से इन्कार

Sun, 13 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
वैश्य पब्लिक स्कूल में 24 कर्मचारियों को हटाने का विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन


न्याय की गुहार लगाने गए कर्मचारी डीसी कैंप ऑफिस के बाहर पांच घंटे तक बैठे रहे, लेकिन डीसी ने मिलने से साफ इन्कार कर दिया।

हालांकि इस बीच उन्होंने प्रधानाचार्य से मुलाकात की। इस पर गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार से स्कूल को बंद कर हड़ताल की चेतावनी दे डाली।

कर्मचारियों ने एकसुर में कहा कि प्रशासन और संस्था के कुछ लोगों की मिलीभगत का शिकार नहीं बनेंगे।


बता दें कि स्कूल के 24 कर्मचारियों को प्रबंधन ने शुक्रवार को नौकरी से निकालने के नोटिस थमा दिए।

इसके विरोध में स्कूल में देर रात तक हंगामा चला। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारी फिर से संस्था के कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता के नेतृत्व में डीसी कैंप ऑफिस में पहुंच गए।

सिक्योरिटी ने कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर कर्मचारियों ने कैंप ऑफिस के बाहर ही डेरा डाल दिया। दोपहर को डीसी की ओर से संदेश आया कि प्रधानाचार्य को बुलाया गया है।
विज्ञापन


उनसे बात करने के बाद कर्मचारियों से मिला जाएगा। प्रधानाचार्य भी डीसी कैंप ऑफिस में पहुंच गए लेकिन कर्मचारी बाहर ही बैठे रहे। प्रधानाचार्य से बातचीत के बाद करीब ढाई बजे संदेश आया कि डीसी साहब स्कूल के किसी भी कर्मचारी से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दे डाली कि वह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोमवार से स्कूल को बंद कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी और प्रशासन और कुछ लोेगों की मिलीभगत की शिकायत को सीएम तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि यह चेतावनी देकर कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए।


अब इंजीनियरिंग के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!
प्रबंधन ने गत सप्ताह वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के 42 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी की थी। लेकिन कर्मचारियों के हंगामे के बाद डीसी ने कुछ समय के लिए यह मामला रोकने के आदेश जारी कर दिए थे। सूत्रों की मानें तो सोमवार को फिर इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा सकता है। अंदर ही अंदर निकाले जाने वाले कर्मचारियों की फाइनल सूची तैयार कर दी गई है। प्रबंधन सोमवार को कर्मचारियों को नोटिस भी थमा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वैश्य संस्था में बड़ा बवाल होगा। एक तरफ वैश्य पब्लिक स्कूल तो दूसरी तरफ इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed