फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5.80 lakh looted from liquor contractor at Makrauli turn

मकड़ौली मोड़ पर शराब ठेकेदार से 5.80 लाख की लूट

Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
5.80 lakh looted from liquor contractor at Makrauli turn
महम का शराब ठेकेदार नरेंद्र। संवाद
मकड़ौली मोड़ पर शनिवार की रात लाढ़ौत गांव में गई बरात से लौट रहे शराब ठेकेदार को तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने लूट लिया। आरोप है कि युवक हमला करके 4 लाख 50 हजार की नकदी और तीन तोले सोने की चेन लूट ले गए। सदर थाना पुलिस ने लूटपाट का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन थाना प्रभारी वारदात के पीछे रंजिश होने से इनकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महम के किशनगढ़ गांव निवासी नरेंद्र (38) ने बताया कि उसने फरमाणा जोन में शराब के ठेके ले रखे हैं। शनिवार को वह अपने मामा के लड़के राहुल की शादी में सुनारिया खुर्द गांव गया हुआ था। साथ में बेटे अमित, सुमित व भतीजा सुशील और चाचा का लड़का रघुबीर सिंह भी थे। सभी राहुल की बरात में लाढ़ौत गांव गए थे। रात को जब लाढ़ौत से लौट रहे थे तो करीब सवा 10 बजे रास्ते में मकड़ौली मोड़ पर पीछे से तीन गाड़ियों में सवार होकर 12 से 15 युवक आए और ओवरटेक करके गाड़ी रोक ली। एक गाड़ी आगे व दो पीछे अड़ा दी गईं। इसके बाद लोहे की रॉड से उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद नीचे उतारकर चार लाख 50 हजार की नकदी व सोने की चेन छीन ली। आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों को नाले में गिरा दिया। हमलावरों ने नकाब पहन रखा था, लेकिन उनमें एक सुनारिया खुर्द निवासी दीपक है, जिसे वह पहचान सकता है। मामले की सूचना नरेंद्र ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल ले गया गया। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके बयान पर दीपक व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलवन में जमा करवाने थे पैसे
शराब ठेकेदार नरेंद्र ने बताया कि उसके पास फरमाणा जोन में शराब के ठेके हैं, जिनकी राशि गाड़ी में रखी थी। उसने राशि हिसार रोड स्थित एलवन (शराब का गोदाम) के कार्यालय में जमा करवानी थी। नकाबपोश युवक आए और हमला करके 4 लाख 50 हजार की नकदी व तीन तोले सोने की चेन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर झगड़े की बात सामने आ रही, पैसे की जांच भी कर रहे
मामले में छानबीन की गई है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि शादी में जब सुनारिया गांव के अंदर डीजे पर कुछ विवाद हुआ था। शराब ठेकेदार नरेंद्र व आरोपी दीपक के बीच हुए विवाद का पता चला है। हालांकि आरोपी के काबू होने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। शराब ठेकेदार इतनी राशि कहां से लेकर आया और कहां जमा करवानी थी, इसकी भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है।

- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सदर
एक माह में बरात से लौटते समय तीसरी वारदात
दिसंबर में बरात से लौटते समय शनिवार रात को मकड़ौली मोड़ पर हुई तीसरी वारदात है। इससे पहले एक दिसंबर की रात को भाली गांव में सांपला से शादी के बाद गई दुल्हन को गोली मारी गई। जबकि एक सप्ताह बाद खरावड़ बाईपास पर दिल्ली गई बरात से लौट रहे सांघी के युवक की कार छीनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed