{"_id":"69d7f0eaa2ff794f680285b6","slug":"4808-lakh-fraud-in-the-name-of-flat-rohtak-news-c-17-roh1019-837439-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फ्लैट के नाम पर 48.08 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फ्लैट के नाम पर 48.08 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। खेड़ी साध के नजदीक डीएचएल न्यू टाउन में 3 बीएचके का फ्लैट बेचने के नाम पर करीब 49.08 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित सेक्टर-14 निवासी आनंद राठी ने दिल्ली निवासी सुभाष गुप्ता व अन्य के खिलाफ आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
सेक्टर-एक निवासी आनंद राठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डीएचएल न्यू टाउन में फ्लैट के लिए गुप्ता प्रॉपर्टी डेवलपर्स शिवजी से संपर्क किया। कार्यालय में सुभाष गुप्ता, प्रेमलता, साहिल गुप्ता व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। आरोपियों ने कहा कि उन्होंने ये सारे प्लाॅट डीएचआई कंपनी से खरीदे हुए हैं।
वे एक साल के अंदर फ्लैट बनाकर देंगे। अगर फ्लैट नहीं बना सके तो एक साल बाद 25 हजार रुपये प्रति माह किराया देंगे। उन्होंने दो मई 2022 को एक लाख नकद दिए। चार मई को 34 लाख नकद व 15 मई को 14 लाख 8000 रुपये की राशि चेक के माध्यम से दी।
विज्ञापन
वे 2023 में आए तो कहा गया कि फ्लैट के निर्माण में देरी हो रही है। दिसंबर 2023 तक फ्लैट दे देंगे। अगले साल फिर आश्वासन दे दिया। 2025 में कार्यालय में कोई नहीं मिला। पता चला कि आरोपी पक्ष ने ये फ्लैट किसी अन्य को बेच दिए हैं।