फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   47 -year- old property dispute had taken away the life of the Congress leader and businessman Ashok

47 साल पुराने संपत्ति विवाद ने छीन ली कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक की जिंदगी 

Sat, 23 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 23 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
47 -year- old property dispute had taken away the life of the Congress leader and businessman Ashok
संपत्ति विवाद ने छीन ली काका की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
करीब 47 साल पुराने संपत्ति विवाद ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक उर्फ काका की जिंदगी छीन ली। काका के परिजनों ने अपने दूर के रिश्तेदारों पर हत्या का शक जताया है, लेकिन पुलिस को और लोगों पर भी शक है। हालांकि पुलिस भी हत्या की वजह संपत्ति विवाद ही मान रही है, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि महाजन पड़ाव में अशोक का विवादित पुश्तैनी मकान था, जिसे उन्होंने बेच दिया। इसके बाद वह मॉडल टाउन में आकर रहने लगे। काका के एक परिजन ने बताया कि महाजन पड़ाव वाली संपत्ति साल 1969 से उनके परिवार के पास थी। काफी समय से इस मकान पर उनके दूर के एक रिश्तेदार अपना हक जता रहे हैं। आरोप है कि इस पर कब्जा करने के लिए पहले भी उन्होंने बदमाशों को भेजा था, जिन्होंने मकान में रहने वाले परिवार को भगा दिया था।
विज्ञापन


बताया कि इस जमीन पर अपना हक जताने वाले रिश्तेदार एक धर्मशाला पर भी अपना हक जता रहे हैं। इन संपत्तियों के लिए अशोक के परिवार और दूर के रिश्तेदार के परिवार में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी वजह से काका के परिजनों ने इस परिवार पर हत्या का शक जताया है। हालांकि इसके अलावा विवाद में एक अन्य आदमी का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस जल्द ही इन सबसे पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचते ही आई भाई के अलविदा होने की खबर
यह इत्तफाक ही है कि अशोक को गोली लगने से महज पांच मिनट पहले ही उनके बड़े भाई राजकुमार पार्क में टहलने के बाद अपने घर पहुंचे थे। जैसे ही वह घर में जाकर बैठे तो एक पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि अशोक को किसी ने गोली मार दी है। राजकुमार के बेटे नीरज ने बताया कि  सूचना मिलते ही वह पार्क के पास पहुंचे। लेकिन इससे पहले एक पड़ोसी उन्हें कार से लेकर पीजीआई पहुंच चुका था। 

आंखों के सामने छा गया अंधेरा : पड़ोसी 
घायल होने के बाद काका को अस्पताल ले जाने वाले उनके पड़ोसी ने बताया कि वह पार्क के गेट पर खड़े थे। अचानक तेज धमाके की आवाज आई। जब वह पार्क के अंदर गये तो तीन युवक अशोक को गोली मारकर बाहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अशोक को गोली लगते ही उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद आरोपी हाथों में हथियार लहराते हुए उनके बगल से भाग गए। उन्होंने बताया कि एक बदमाश हरे रंग की शर्ट पहनी थी। बदमाशों के जाने के बाद जब वह अशोक पास पहुंचे तो उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन जब उन्हें पीजीआई लेकर पहुंचे तो उन्होंने दम तोड़ दिया था। 


भजन-कीर्तन के बीच चली गोलियां 
पार्क में जिस जगह कारोबारी काका की हत्या की गई उससे कुछ दूरी पर महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही थीं। बताते हैं कि पार्क में महिलाएं प्रतिदिन सुबह टहलने के बाद बेंच पर बैठकर भजन-कीर्तन करती हैं। शुक्रवार सुबह भी वह इकट्ठा होकर भजन गा रही थीं। बताते हैं कि बदमाश महिलाओं के आसपास ही टहल रहे थे। जैसे ही काका महिलाओं की भजन मंडली के नजदीक पहुंचे तो बदमाशों ने भजन-कीर्तन स्वर को गोलियों की आवाज से भयानक बना दिया। गोली की आवाज सुनते ही भजन कर रही महिलाएं हड़बड़ाकर इधर-उधर भाग गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed