फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   46th junior nationa kabbadi Championship

कोर्ट प्रशासक ने बनाईं टीमें तब 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेल सके आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी

Sun, 16 Feb 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
46th junior nationa kabbadi Championship
एमडीयू के खेल विभाग में शनिवार को आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में महिला कब्बडी मे
रोहतक। कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने से पहले ही आंध्रप्रदेश की टीमों को कड़े मुकाबले में जूझना पड़ा। एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रही 46वीं जूनियन नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए आंधप्रदेश से दो-दो टीमें रोहतक पहुंचीं। इसकी वजह आंध्रप्रदेश में दो एसोसिएशनों के बीच चल रहा विवाद है। इसके चलते एक-एक टीम कोर्ट से और एक-एक एसोसिएशन की ओर से बनाई गई। एमडीयू में कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासक ने ट्रायल लेने के बाद इनमें से छह-छह खिलाड़ी लेकर दो टीमें बनाई और चैंपियनशिप में खेलने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

दरअसल, कबड्डी चैंपियनशिप के लिए रोहतक में आंध्रप्रदेश की टीमें भी पहुंचीं। यहां से दो नहीं चार टीमें आईं। दो लड़कियों और दो लड़कों की। इसे लेकर शुरू से ही संशय बना रहा। शुक्रवार शाम करीब चार बजे इस मामले में कोर्ट की ओर से नियुक्ति प्रशासक रोहतक पहुंचे। इन्होंने टीमों के चयन के लिए पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों को समझाया। वे नहीं माने तो जिम्नेजियम हाल में ही उनका ट्रायल कराया। इसके बाद चारों टीमों से छह-छह खिलाड़ी लेकर दो टीमें गठित कीं। इन्हीं टीमों ने आंध्र प्रदेश के लिए शनिवार को मैच खेले। इस सारे प्रकरण को लेकर चयन कमेटी गठित की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में नए सिरे से आंध्र प्रदेश की टीमें चुनी गईं।
विज्ञापन

यह है मामला
आंध्र प्रदेश में कबड्डी के दो संघों के बीच विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। चूंकि रोहतक में नेशनल चैंपियनशिप हो रही है। ऐसे में आंध्र प्रदेश की टीम भी इसमें शामिल होने पहुंची। मामले को लेकर दूसरी एसोसिएशन कोर्ट पहुंच गई। इसके बाद आंध्र प्रदेश से एक-एक टीम एसोसिएशन व एक-एक कोर्ट की ओर से आई। यही नहीं शुक्रवार शाम करीब चार बजे कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासन ने नई टीमें गठित कराईं और रात करीब दस बजे रवानगी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से कबड्डी चैंपियनशिप के लिए दो-दो टीमें पहुंची थीं। कोर्ट विवाद के चलते प्रशासक ने यहां पहुंचकर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया और दो में से एक टीम गठित की। नवगठित टीमों ने चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
-द्रोणाचार्य अवॉर्डी रणधीर सिंह सहरावत, चीफ सिलेक्टर, सिलेक्शन कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed