{"_id":"46df42c9e7f6da62f14ebdefdfdb9d0d","slug":"445-haryana-s-applicant-selected-for-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"445 युवा बनेंगे सीमा के प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
445 युवा बनेंगे सीमा के प्रहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में तीन माह पहले हुई सेना भर्ती की फाइनल मेरिट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। भर्ती की शुरुआती प्रक्रिया में लगभग 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें फाइनल मेरिट तक 445 अभ्यर्थी पहुंचने में कामयाब हुए।
सेना भर्ती मुख्यालय के एआरओ पी.के. झा ने बताया कि 30 अक्तूबर से 7 नवंबर तक पानीपत में रोहतक, सोनीपत और झज्जर समेत चारों जिलों की भर्ती हुई थी। फिजिकल और मेडिकल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 31 जनवरी को हिसार कैंट में जीडी, टेक्निकल और ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा करवाई गई।
जीडी की परीक्षा में शामिल हुए 585 अभ्यर्थियों में से 403 फाइनल मेरिट में आए। इसी तरह टेक्निकल में 53 में से 36 और ट्रेडमैन में 10 में से छह अभ्यर्थी पास हुए। फाइनल मेरिट जारी कर दी गई है, जिसे देखने के लिए दिनभर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। चयनित अभ्यर्थियों को 15-16 फरवरी को कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।