फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   44 health workers including 14 doctors of PGI infected

पीजीआई के 14 डॉक्टरों समेत 44 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
44 health workers including 14 doctors of PGI infected
एमडीयू के छात्रावास खाली कर घर जाती छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। कोरोना के प्रकोप से पीजीआई की व्यवस्था चरमराने लगी है। तीसरी लहर की आहट से ही अब तक यहां 164 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 90 चिकित्सक हैं। सोमवार को संस्थान में 14 चिकित्सकों समेत 44 संक्रमित केस मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इधर, पीजीआई व एमडीयू के हॉस्टल खाली हो गए हैं। महामारी के चलते विद्यार्थी हॉस्टल छोड़कर घरों की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पीजीआई पिछले पांच दिनों से लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। संस्थान के स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में बीमार होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। यही वजह है कि पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। सोमवार को संस्थान के 14 और चिकित्सक संक्रमित हो गए। अब तक संस्थान के 90 चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। इन्हें एकांतवास में रखा गया है। संस्थान में अब तक 164 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, पीजीआई व एमडीयू के हास्टल भी खाली हो चले हैं। यहां से विद्यार्थियों को महामारी का खतरा देखते हुए घर भेज दिया गया है। सोमवार को विद्यार्थी अपना सामान बांध कर घर जाते दिखाई दिए। यह सिलसिला शाम तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed