{"_id":"5f2072ea8ebc3e63a3417882","slug":"43-lakh-10-thousand-rupees-fraud-from-two-people-in-the-name-of-sending-them-abroad-rohtak-news-rtk5661400114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 43 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 43 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर जिला निवासी अलग-अलग दो लोगों से 43 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। दोनों मामलों में पीड़ित लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूर्य नगर निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर प्रेम नगर निवासी रविंद्र हुडा और फूलपति के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत में कुलदीप ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे अंकित के साथ उक्त आरोपियों के घर जाता था। अगस्त 2017 को आरोपियों ने उसे 10 लाख रुपये में पुर्तगाल में नौकरी दिलवाने की बात कही। कुलदीप ने भूना निवासी वजीर के साथ जाकर अगस्त 2017 को आरोपियों को 2 लाख रुपये दे दिए। दिसंबर 2017 को चार लाख और फिर डेढ़ लाख रुपये और दिए गए। अप्रैल 2018 तक वीजा नहीं आने पर कुलदीप अपने दोस्त वजीर के साथ आरोपियों के पास गया तो उन्होंने उसे उसके दस्तावेज रद्द होने की बात कही। कुलदीप ने जब पैसे वापस मांगे तो सितंबर 2918 को उसे 50 हजार रुपये लौटाए गए। आरोप है कि बाकी के सात लाख रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पांच युवकों को जापान भेजने का दिया लालच
दूसरे मामले की शिकायत खारिया निवासी राजेश गोदारा ने पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के बरनाला कलां निवासी अमरदीप के खिलाफ आजाद नगर थाना पुलिस को दी है। शिकायत में राजेश ने बताया कि जनवरी 2019 को अमरदीप उसे व उसके दोस्तों सिवानी बोलान निवासी सचिन, सदीप, संदौला निवासी अजय ढुकिया और सिरसा के गाव चाहरवाला निवासी रजनीश से चिकनवास के पास एक होटल पर मिला। अमरदीप ने उन्हें जापान में स्टूडेंट वीजा के साथ नौकरी लगवाने की बात कही और प्रत्येक से साढ़े नौ-साढ़े नौ लाख रुपये मांगे। पांचों युवकों ने उसे 50-50 हजार रुपये दे दिए। राजेश गोदारा से बिना साक्षात्कार के वीजा के नाम पर 1.36 लाख रुपये और ले लिए। आरोपी के बताए बैंक खाते में सभी युवकों ने 9-9 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके करीब सप्ताह बाद आरोपी ने उन्हें फोन कर रजनीश और अजय से 70-70 हजार रुपये यह कहकर लिए कि वह खाते में राशि नहीं दिखा सकते। राजेश ने बताया कि जब एंबेसी में पता किया तो वहां पता चला कि आरोपी द्वारा उनके दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए। इसके बाद जब आरोपी अमरदीप के राशि वापस मांगी गई तो उसने राजेश गोदारा के अलावा बाकी चारों के खाते में प्रति युवक 3 लाख 20 हजार रुपये जमा करवा दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।