{"_id":"5c881df1bdec2214586c2c6b","slug":"41552424433-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकीराम कालेज के विधार्थियों की भूखहड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकीराम कालेज के विधार्थियों की भूखहड़ताल खत्म
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम कॉलेज के विद्यार्थियों की सोमवार शाम शुरू हुई भूखहड़ताल मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे संपन्न हो गई। कॉलेज प्रशासन के समझाने व आचार संहिता लागू होने के चलते विद्यार्थियों ने विरोध से अपने पैर वापस खींच लिए। अब वे अपने स्तर पर कहीं फेयरवेल पार्टी करेंगे। इसके लिए मंगलवार को एसएफआई पदाधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट तक हुई बैठक में खासी बहस हुई।
कालेज में फेयरवेल पार्टी की प्राचार्य से मनाही के बाद शुरू हुआ विरोध मंगलवार को शांत हो गया। कालेज प्राचार्य के साथ हुई बैठक में विद्यार्थियों को चुनाव के लिए लागू हुई आचार संहिता का हवाला देते हुए पार्टी नहीं करने के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने इस तर्क को मानते हुए अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। इससे पूर्व सोमवार रात करीब 12 बजे हास्टल वार्डन अनशन पर बैठे विद्यार्थियों के पास पहुंचे। वार्डन ने उन्हें समझाते हुए सुबह बातचीत के लिए समय दिया। इसके बाद सभी विद्यार्थी हास्टल में चले गए। विद्यार्थियों ने कहा कि अब हम अपने स्तर पर कहीं और फेयरवेल करेंगे। विवि की ओर से 16 मार्च से अवकाश घोषित हो गया है। परीक्षा भी है। इस कारण अनशन करना विद्यार्थियों के हित में भी नहीं थी। ऐसे में सभी ने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। इस मौके हरदीप, प्रवीण, पंकज, हरित, अनूप, दरवेस, प्रदीप, सचिन, सोहित, आकाश, अजय, सुमित, रवि, पवन, दीपक, मनोज, नरेंद्र, अमित समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।