फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंजे से फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद की

मंजे से फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद की

Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मंजे से फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद की
मांझा खीचने से आपस में भिड़े बिजली तार, चार घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

पटवारखाना में मांझे की वजह से तेज धमाके के साथ गिरे अंगारे
पतंगबाजी से बिजली विभाग ने तीन-चार घंटे बिजली सप्लाई रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाली तीज पर पतंगबाजी के दौरान पटवारखाना में बिजली के तारों से मांझा उलझ गया। मांझा खीचने पर तार आपस में भिड़ गए और इससे तेज धमाके के साथ अंगारे गिरे। सूचना पर तत्काल क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। एहतियातन सब डिवीजन-तीन की चार घंटे और सब डिवीजन-दो में तीन घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीज पर दोपहर से ही लोगों ने अपनी छतों और पार्कों से पतंग उड़ाना शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े बारह बजे पटवारखाना क्षेत्र में पतंग बिजली के तारों से उलझ गई। जब पतंग उड़ाने वाले ने मांझा खींचा तो बिजली के तार आपसे में टकरा गए, जिससे तेज धमाके के साथ अंगारे सड़क पर गिरे। धमाका होने के साथ ही इलाके की बिजली गुल हो गई। सब डिवीजन-दो से तत्काल प्रभाव से पूरे इलाके की बिजली एहतियातन बंद कर दी गई। इसके साथ ही बिजली निगम की टीम फाल्ट को सही करने के लिए रवाना हो गई। करीब दो घंटे बाद फाल्ट दुरुस्त हो गई। मगर अधिकारियों के आदेश के चलते शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई, ताकि मांझा से फाल्ट अथवा कोई अनहोनी की घटना नहीं हो। इससे किला रोड, किला बाजार, बड़ा बाजार, बाबरा मोहल्ला, दिल्ली गेट, गुहाना अड्डा, पाड़ा मोहल्ला, तेज कॉलोनी, सतारा मोहल्ला, हनुमान कॉलोनी आदि की बिजली गुल रही। वहीं, दोपहर करीब ढाई बजे सब डिवीजन दो के बिहारी मोहल्ला, धनीपुरा, राजनगर, शिवम एन्क्लेव, गुरुनानक पुरा आदि इलाके की बिजली सप्लाई तीन घंटे तक बंद रखी गई। एसई एसके बंसल ने बताया कि पटवारखाना में फाल्ट होने की सूचना के बाद एहतियातन बिजली की सप्लाई बंद कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed