फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी, डेढ़ घंटा बामला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी, डेढ़ घंटा बामला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी, डेढ़ घंटा बामला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब, डेढ़ घंटे बामला स्टेशन पर खड़ी रही
विज्ञापन

-गुस्साए यात्रियों ने आए दिन ट्रेन के इंजन में खराबी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
-बाद में अधिकारियों ने सिरसा एक्सप्रेस से यात्रियों को गंतव्य के लिए भिजवाया
-दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों से की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली-रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में बुधवार को बामला रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया। बाद में सिरसा एक्सप्रेस से यात्रियों को गंतव्य के लिए भिजवाया गया।
दिल्ली-रोहतक भिवानी पैसेंजर ट्रेन का समय रोहतक रेलवे स्टेशन पर शाम सवा सात बजे पहुंचने का है। ट्रेन आठ बजे रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रोहतक निवासी यात्री हरेंद्र कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन खरक पहुंचते ही अचानक खड़ी हो गई। पंद्रह मिनट तक यहीं पर खड़ी रही। चालक किसी तरह ट्रेन को लेकर चला। इसके बाद ट्रेन बामला रेलवे स्टेशन पर फिर खड़ी हो गई। पता चला कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। ट्रेन यहां पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बाद में रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। दिल्ली से सिरसा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में भिवानी पैसेंजर के यात्रियों को बैठाकर गंतव्य के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

रोज देर से चलती है ट्रेन
आए दिन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के विरोध में गुस्साए यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया। आरोप लगाया कि शायद ही कोई दिन बीत रहा हो जो ट्रेन देरी से न आ रही हो। यही नहीं आए दिन ट्रेनों के इंजन में खराबी आती रहती है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यात्रियों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि दिल्ली भिवानी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आने का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा।
---
तीन दिन पूर्व भी आ गई थी खराबी
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह व पवन कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी कलानोर के पास दिल्ली रोहतक भिवानी पैसेंजर के इंजन में अचानक खराबी आ गई थी। हालांकि, उस समय जैसे-तैसे ट्रेन को भिवानी तक पहुंचाया गया था। इससे पूर्व में भी इंजन में कई बार खराबी आ चुकी है।
--
जब से विद्युत संचालित इंजन लगा, तब से हो रही परेशानी
यात्रियों ने बताया कि जब से दिल्ली भिवानी पैसेंजर में विद्युत संचालित इंजन लगाया गया, तभी से परेशानी हो रही है। जहां प्रतिदिन ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचती है। वहीं अक्सर इंजन में खराबी आती रहती है। यात्रियों ने इंजन में आई खराबी को दूर कराने की मांग की।
---
लाल बत्ती दिखवाकर रुकवाई गई सिरसा एक्सप्रेस
यात्रियों ने बताया कि बामला रेलवे स्टेशन पर सिरसा एक्सप्रेस नहीं रुकती है, मगर दिल्ली भिवानी पैसेंजर के खराब होने के कारण रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर लाल बत्ती दिखाकर ट्रेन को रुकवाया गया।



पूर्व में भी ऐसे मामले
दिल्ली भिवानी पैसेंजर के इंजन में खराबी आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बार रोहतक, सांपला, कलानोर में पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके रेलवे अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर यात्रियों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed