{"_id":"5b315a3b4f1c1b6d4d8b8950","slug":"41529961019-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे एलपीएस कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे एलपीएस कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे एलपीएस कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
- पहले डीसी ऑफिस फिर कंपनी मालिक की कोठी के बाहर लगाए नारे
- एसडीएम ने कर्मचारियों को शुक्रवार डीसी से बात कराने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एलपीएस के एक हजार कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन के लिए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते सड़क पर रोष प्रकट करते हुए कर्मचारी पहले उपायुक्त कार्यालय और फिर कंपनी मालिक की मॉडल टाउन स्थित कोठ के बाहर नारेबाजी की। दोपहर बाद एसडीएम मौके पर पहुंच और उन्हें डीसी मुलाकात कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया और घरों को लौटे।
सोमवार सुबह करीब दस बजे कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कंपनी मालिक के निवास के बारह धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसके बाद साभी पहले लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त निवास के बाहर करीब आधे नारेबाजी के जरिए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी सड़क पर जुलूस के रूप में माडल टाउन स्थित कंपनी मालिक के निवास के बाहर पहुंचे। यहां शाम तक धरना देने के साथ अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। अब चौथा महीना आने वाला है। वेतन नहीं मिलने से परिवार की माल हालत खस्ता हो गई है। जेब खाली हो चुकी है। ऐसे में खाने के भी लाले पड़ गए हैं। किसी तरह उधार लेकर काम चला रहे हैं। इस पर भी कंपनी संचालक ने वर्कसस्पेंड कर उत्पादन बंद कर दिया है। यह नोटिस हटाया जाए। नोटिस नहीं हटाने से उत्पादन रुक गया है। इसका असर पर भी कंपनी व कर्मचारियों पर पड़ रहा है।
आदर्श औद्योगिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण लाल चीनी ने कहा कि कर्मचारियों का करीब छह करोड़ रुपये वेतन बकाया है। इसके अलावा 1.75 करोड़ रुपये पीएफ व 60 लाख रुपये दिसंबर से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का बाकी है। यही नहीं कंपनी ने कर्मचारियों का 23 लाख रुपये ईएसआई का भी नहीं चुकाया है। यही नहीं कंपनी में वर्क सस्पेंड भी कर दिया गया है। यह नोटिस वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारी 24 घंटे कंपनी मालिक की कोठी का घेराव करेंगे। ऐसी सूरत में प्रशासन व कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
धरने को सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान कर्मवीर सिवाच, रमेश लौरा, इनेलो रोहतक शहरी प्रधान राजेश सैनी, किसान सभा प्रधान प्रीत सिंह, सीटू प्रधान प्रकाश ने समर्थन देते हुए फैक्ट्री चलवाने व कर्मचारियों को बकाया राशि दिलाने के संघर्ष में सहयोग देने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर एसडीएम राकेश कुमार आए। इन्हें कम्रचारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए पूरा ब्यौरा दिया। इस पर उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में कंपनी मालिक से मिलवाने व बातचीत के जरिए समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।