फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घुमंतू जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए अलग श्रेणी बनाने पर सरकार कर रही विचार: अठावले

घुमंतू जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए अलग श्रेणी बनाने पर सरकार कर रही विचार: अठावले

Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
घुमंतू जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए अलग श्रेणी बनाने पर सरकार कर रही विचार: अठावले
घुमंतू जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए अलग श्रेणी बनाने पर सरकार कर रही विचार: अठावले
विज्ञापन

- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बोले- ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए लाएंगे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को मैना पर्यटन केंद्र में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि घुमंतू जाति के लोगों को आरक्षण का अधिक लाभ दिलाने के लिए सरकार एक अलग श्रेणी बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि घुमंतू जाति के लोगों की स्थिति बेहद खराब है। उन्हें इससे उबारने की दिशा में सरकार कदम उठा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए आगामी संसद सत्र में बिल लाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए लोकसभा में बिल पारित कर दिया गया था लेकिन कांग्रेस ने इसे राज्यसभा में पारित नहीं होने दिया। सामाजिक एकता को मजबूती देने के लिए दूसरी जाति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इस आरक्षण से उन जातियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए जो पहले से ही आरक्षण का लाभ ले रहीं हैं। इसके लिए संबंधित परिवार की 8 लाख रुपये तक की आय की शर्त लगनी चाहिए। इस संबंध में एनडीए की बैठक में भी प्रस्ताव रखा गया है। पदोन्नति में आरक्षण का भी स्थायी समाधान लाया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम पर उन्होंने बताया कि इस पर कोर्ट से स्टे है। इस पर अध्यादेश लाने पर विचार किया जा रहा है। दिव्यांगों के कल्याण के लिए बजट में बढ़ोतरी की है। नौकरियों में दिव्यांगों का आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया गया है और शिक्षा में पांच प्रतिशत किया गया है। दिव्यागों के लिए अलग सचिवालय बनाया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी डॉ. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी रेणु सिसोदिया के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया, विकास रोहिल्ला, रणबीर चोपड़ा, मीनाक्षी नांदल, बीरसिंह हुड्डा, कुलविंद्र सिंह सिक्का व जसवंत बलियाना आदि उपस्थित थे। बाद में उन्होंने अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed