फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन दिन तक नेता-मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे अपनी उपलब्धियों का दावा

तीन दिन तक नेता-मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे अपनी उपलब्धियों का दावा

Wed, 06 Jun 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन तक नेता-मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे अपनी उपलब्धियों का दावा
तीन दिन तक नेता-मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे अपनी उपलब्धियों का दावा
विज्ञापन

- केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान जरिये 17018 बूथों तक लेकर जाएंगे
- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कैनाल रेस्ट हाउस में तीन दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी
- आम चुनाव-2019 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, नौ से 11 जून तक प्रदेश में बूथ स्तर पर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आम चुनाव -2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के तहत तीन दिन तक केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन और पदाधिकारी जनता के सामने चार वर्ष के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। इसे महासंपर्क अभियान का नाम दिया गया है, जो नौ से 11 जून तक प्रदेश के हर जिले में चलेगा।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने मंगलवार को कैनाल रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिन तक महासंपर्क अभियान चलेगा। सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का संदेश देकर लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। महासंपर्क अभियान के तहत लगभग चार हजार भाजपा के नेता सक्रिय रहेंगे। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा से कर चुके हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सुहाग व पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष बाबा रामदेव को सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की प्रचार सामग्री एवं बुकलेट देकर सहयोग का अनुरोध भी किया है। नौ से 11 जून तक प्रदेश के 17,018 बूथों पर कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर यूथ विंग मोटरसाइकिल रैली निकालेगी। इसके साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवी वर्गों के साथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, सह प्रभारी मनोज मक्कड़, सुखबीर चंदोलिया, वीर सिंह हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed