{"_id":"5b09d1e64f1c1ba66e8b4c24","slug":"41527370214-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप चेयरमैन ने वित मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु के सामने रखी लाखन माजरा को नगर पालिका का दर्जा देने मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप चेयरमैन ने वित मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु के सामने रखी लाखन माजरा को नगर पालिका का दर्जा देने मांग
Updated Sun, 27 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
जिप चेयरमैन ने वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु के सामने रखी लाखनमाजरा को नगर पालिका का दर्जा देने मांग
वित्त मंत्री ने दिया जल्द मांग पूरी करे का आश्वसन
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु को अपने लाखनमाजरा कार्यालय में बुलाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू करवाया। गांवों की समस्याओं से भी अवगत कराया। वहीं लाखनमाजरा को नगरपालिका बनाने की मांग रखी। उन्होंने बैंकों द्वारा किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने पर लगने वाले प्रोसेसिंग चार्ज, जो लगभग 4200 रुपये काटा जाता है, और क्रेडिट कार्ड बनवाने पर लगने वाली फीस जो लगभग 1000 रुपए है, इन दोनों को माफ करवाने का भी आग्रह किया। वित्तमंत्री ने ग्रामीण बैंक के एमडी से बात करके प्रोसेसिंग फीस खत्म करवाने और तहसील में एक हजार रुपये की फीस को माफ करवाने के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था लागू करने का आश्वासन दिया।
भैणी चंद्रपाल की पंचायत जो किलाबंदी से संबंधित समस्या लेकर आई थी, इसका निवारण करने के लिए भी तुरंत चंडीगढ़ में अधिकारियों से बात की और जल्द इस समस्या को दूर कराने के लिए गांव भैणी चंद्रपाल की किलाबंदी करवाने के आदेश दिए। लाखनमाजरा, इंद्रगढ़ व आस-पास के गांवों की पानी की समस्या का निदान करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर रामनिवास, प्रकाश, बलवान सिंह, अमित, सुभाष, ब्लॉक समिति चेयरमैन चंद सिंह कुंडू, प्रदीप राठी, राजेन्द्र, सुभाष राठी, ओमप्रकाश दहिया, कृष्ण, रेढू, नाहर सिंह कुंडू मौजूद रहे।