फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नप का नया कार्यालय बनाने के लिए दिल्ली की टीम ने भरे मिट्टी के सैंपल

नप का नया कार्यालय बनाने के लिए दिल्ली की टीम ने भरे मिट्टी के सैंपल

Wed, 28 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नप का नया कार्यालय बनाने के लिए दिल्ली की टीम ने भरे मिट्टी के सैंपल
नप का नया कार्यालय बनाने के लिए दिल्ली की टीम ने भरे मिट्टी के सैंपल
विज्ञापन

चरखी दादरी। कुछ माह से ठंडे बस्ते में पड़ी नए नगर परिषद कार्यालय निर्माण की फाइल पर मंगलवार से धरातल पर काम शुरू हो गया। कार्यालय निर्माण के लिए चयनित जगह की मिट्टी के सैंपल दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम ने नप अधिकारियों की मौजूदगी में लिए और इन्हें लेबोरेट्री में जांचने के लिए अपने साथ ले गई। पांच दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी और इसके बाद ही सात करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होने वाली बिल्डिंग का डिटेल इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। नगर परिषद को यह काम 15 अप्रैल तक पूरा करने की डेडलाइन मिली है।
दिल्ली से पांच सदस्यीय टीम इंजीनियर राजेश गुप्ता की अगुवाई में नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम एमई हरिकिशन शर्मा को साथ लेकर परसराम हेतराम स्कूल के समीप चयनित जगह पर पहुंची। यहां टीम सदस्यों ने जमीन के 16 मीटर गहराई से मिट्टी निकाली और सैंपल भरे। एमई हरिकिशन शर्मा ने बताया कि टीम ने जांच के लिए जो सैंपल लिए हैं उनसे जमीन की मिट्टी की ताकत का पता लगाया जाएगा ताकि फाउंडेशन निर्माण का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट सरकार को 15 अप्रैल से पहले भेज दी जाएगी ताकि नई बिल्डिंग निर्माण का काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब पांच माह पूर्व नगर परिषद ने परसरात हेतराम स्कूल के समीप खाली पड़ी जमीन पर नया कार्यालय निर्माण की प्लानिंग तैयार की थी। इस पर करीब 6.85 करोड़ का खर्च अनुमानित था। यह फाइल सरकार को भेजी गई थी लेकिन कई माह तक कोई जवाब नहीं आया था। अब मंगलवार को दिल्ली से एक टीम चयनित जगह की मिट्टी की क्षमता जांचने दादरी पहुंची और सैंपल ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में आएगी रिपोर्ट, तीन मंजिला बिल्डिंग की प्लानिंग
दिल्ली की टीम ने जो मिट्टी के सैंपल लिए हैं उनकी रिपोर्ट पांच दिन में आएगी। इन सैंपलों की जांच लेबोरेट्री में होगी। नप अधिकारियों की मौजूदा प्लानिंग की बात करें तो यहां तीन मंजिला बिल्डिंग बनाने की तैयारी है। इसमें सीएफसी सहित लिफ्ट, कांफ्रेंस हॉल, अलग-अलग विभागों के काउंटर सहित अंडरग्राउंड पार्किंग की प्लानिंग है।

टीम जमीन के 16 मीटर नीचे से मिट्टी के सैंपल ले गई है। अगले पांच दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी और इसके तुरंत बाद हम डिटेल इस्टीमेट तैयार कर 15 अप्रैल से पहले सरकार को भेज देंगे।
- हरिकिशन शर्मा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed