{"_id":"5a1b30f64f1c1bc1678be04d","slug":"41511731446-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके पर लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी।
सीआईए ने शराब ठेके पर लूटपाट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल सैट भी बरामद किया गया है। उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सीआईए इंचार्ज हितेंद्र कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को गांव मौड़ी स्थित शराब ठेके दार के कारिंदे से बाइक सवार लुटेरे 13 हजार की नकदी के अलावा शराब व बीयर की बोतलें लूट ले गए थे। लुटेरे बाइक पर सवार होकर ठेके पर शराब लेने के बहाने आए थे। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। लुटेरों का सुराग नहीं लगने पर बाद में इस घटना को सीआईए को सौंप दिया था ताकि घटना को ट्रेस आउट किया किया जा सके।
सीआईए की टीम लगातार दबिश देती रही तथा आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई गुप्त ठिकानों पर औचक दबिश दी गई। बाद में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लुटेरे झज्जर जिले में रह रहे हैं। इसे लेकर सीआईए इंचार्ज हितेंद्र कुमार , एएसआई कर्मबीर व उनकी टीम ने झज्जर जिले में विभिन्न भागों में औचक दबिश दी। पुलिस टीम ने झज्जर जिले के गांव ढाकला से शनिवार को तीन लुटेरों संजीव, संदीप उर्फ काले, सतपाल उर्फ सत्ते निवासी चंदोल जिला झज्जर को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर दादरी सीआईए थाने लेकर आई। इंचार्ज हितेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जेे से एक मोबाइल सैट भी बरामद किया गया है। लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। इनकी अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्तता होने की भी पुलिस को आशंका है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।