फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा की पहचान छोटूराम को मिलेगी विदेशों में भी पहचान, बनेगें और स्मारक स्थल

हरियाणा की पहचान छोटूराम को मिलेगी विदेशों में भी पहचान, बनेगें और स्मारक स्थल

Mon, 20 Nov 2017 03:30 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की पहचान छोटूराम को मिलेगी विदेशों में भी पहचान, बनेगें और स्मारक स्थल
छोटूराम को मिलेगी विदेशों में भी पहचान, बनेंगे और स्मारक
विज्ञापन

- सांपला छोटूराम स्मारक स्थल पर बोलीं उचाना विधायक, पिछली सरकारों में ही लगना चाहिए था स्टेच्यू
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
सांपला स्थित छोटूराम स्मारक पर 40 फुट की मूर्ति लगने से पहले ही उस पर राजनीति शुरू हो गई है। मूर्ति के अनावरण से पहले ही भाजपा नेताओं ने यहां के दौरे शुरू कर दिए हैं। मूर्ति स्थापना को बड़ा राजनीतिक मंच बनाने के लिए प्रदेश सरकार अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाने की तैयारी में है।
अनावरण की तैयारियों का मुआयना करने के लिए रविवार दोपहर को केंद्रीय इस्पात मंत्री चैधरी बिरेन्द्र सिंह की पत्नी और उचाना विधायक प्रेमलता सिंह पहुंची। इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री भी स्मारक स्थल और छोटूराम के गांव में पहुंचे। उन्होंने यहां प्रेस कंाफ्रेस में पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि छोटूराम की मूर्ति की स्थापना पिछली सरकारों के कार्यकाल में हो जानी थी। लेकिन अनदेखी के कारण ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छोटूराम को नई पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। इसी को लेकर सांपला स्मारक स्थल पर मूर्ति की स्थापना भी कर दी गई है। इसके अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने का आमंत्रण भेजा जाएगा। पिछली सरकारों ने छोटूराम को राजनीति के तौर प्रयोग किया है। जब चुनाव नजदीक आ जाते तो नेता छोटूराम के नाम वोट मांगते हैं और कई वादे भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपने ननिहाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री को गांव वालों ने समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। इसके अलावा गांव वालों मांग पत्र सौंपते हुए मंत्री से गांव में एक मैरिज हाल बनाने की मांग की। ताकि गरीब वर्ग सहित अन्य गांव वालों को सुविधा मिल सके।

हरियाणा की पहचान थे सर छोटूराम
केंद्रीय मंत्री ने स्मारक स्थल पर कहा कि सर छोटूराम हरियाणा की पहचान थे। वे गरीबों के सच्चे सहायक थे। उन्होंनेे हमेशा गरीबों को उपर उठाने का काम किया था। इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए भी काफी कार्य किए। उन्होंने किसानों की गिरवी जमीनों को छुड़वाया। इसके अलावा गरीब किसानों को ऋण भी उपलब्ध कराया।

मूर्ति अनावरण में नहीं होगी राजनीति
इस मौके पर विधायक प्रेमलता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मूर्ति अनावरण के समय कोई राजनीति नहीं की जाएगी। मूर्ति अनावरण के मौके पर सभी पार्टियों के नेताओं को आमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों को भी बुलाया जाएगा। मूर्ति अनावरण के समय राजनीति नहीं होगी। बल्कि सभी के साथ से काम किया जाएगा।

हर सहयोगी का लिखेंगे नाम
विधायक प्रेमलता ने कहा कि मूर्ति स्थापना करने से सर छोटूराम को नई पहचान मिलेगी। मूर्ति के निर्माण में जिस-जिस ने अपना सहयोग दिया है, उस हर सहयोगी का नाम लिखा जाएगा। भूमि पूजन के समय भी कई राज्यों से मिट्टी व जल लाया गया था। अब मूर्ति अनावरण के समय भी हरियाणा प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से लोग आएंगे।

लाहौर में भी लगेगी दीनबंधु की प्रतिमा
उचाना विधायक प्रेमलता ने इस मौके पर कहा कि सांपला स्मारक स्थल पर मूर्ति स्थापना करना तो अभी शुरुआत है। अभी तो काफी काम किया जाना बाकी है। अब विदेशों में भी दीनबंधु सर छोटूराम की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार ने इंग्लैंड पार्लियामेंट से बात भी की है। वहां इसके लिए मंजूरी भी मिल चुकी है। अब जल्द ही वहां मूर्ति स्थापना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सर छोटूराम के स्थल रहे लाहौर से भी लोगों को बुलाया जाएगा। लाहौर में भी उनकी मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

विधायक के सामने उठीं जन समस्याएं
विधायक प्रेमलता के स्मारक स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखी। इस दौरान लोगों ने भालौठ-जसराणा माइनर की सफाई न होने की समस्या बताई। लोगों का कहना था कि इस माइनर पिछले दो साल से साफ-सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण माइनर में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। पानी नहीं पहुंच पाने से उनकी फसलों पर असर पड़ रहा है। लोगों ने जल्द ही माइनर की सफाई करवाने की गुजारिश की।


अब उभर रही है हरियाणा की प्रतिभाएं
छोटूराम स्थल पर प्रतिमा निर्माण का मुआयना करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चैधरी बीरेन्द्र सिंह ने हरियाणा की बेटी आयुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कहा कि अब हमारे हरियाणा की प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। हरियाणा ऑनर किलिंग के लिए बदनाम किया गया था। लेकिन अब प्रदेश की बेटियों ने दुनियाभर में नाम कमाकर आलोचकों का मुंह अपने आप बंद कर दिया है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed