फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अस्पताल और नर्सिंग होम का खंगाला पुलिस ने रिकार्ड

अस्पताल और नर्सिंग होम का खंगाला पुलिस ने रिकार्ड

Sat, 04 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल और नर्सिंग होम का खंगाला पुलिस ने रिकार्ड
अस्पताल और नर्सिंग होम का खंगाला पुलिस ने रिकार्ड
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पालिका विहार के विनोद चोपड़ा के मकान में छोड़ी गई नवजात बच्ची के परिजनों का सुराग शुक्रवार भी पुलिस नहीं लगा पाई। परिजनों की जानकारी मिले इसके लिए पुलिस ने निजी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत कई अन्य जगह पर पूछताछ की और पता किया कि बीते चार पांच दिन में किस किस को संतान पैदा हुई। इसी आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
फिलहाल पुलिस के हाथ ठोस सबूत नहीं लगे हैं। इस बात का खुलासा वीरवार को ही हो गया था कि बच्ची को छत के रास्ते से मकान में लाकर छोड़ा गया। चार घरों की छत भी आपस में मिली है। इसके अलावा पुलिस ने कालोनी के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस इस थ्योरी पर काम कर रही है कि कोई कालोनी का ही व्यक्ति है जो गुपचुप तरीके से बच्ची को छोड़ भाग निकला। पुलिस का मानना है कि गहन पड़ताल के बाद भी सीसीटीवी से मदद नहीं मिली क्योंकि मामला छत से बच्ची को छोड़ने का था।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम मिली थी नवजात बच्ची
पालिका विहार निवासी विनोद चोपड़ा के घर में एक किराएदार रहते हैं। इसके अलावा एक दुकान है। बुधवार की शाम किराएदार और वह खुद कॉलोनी में ही तुलसी विवाह में शामिल होने चले गए थे। इनके घर का मेन गेट खुला था। जब यह वापस आए तब इन्हें बच्चे के रोने की अवाज सुनाई दी। इन्होंने देखा कि फस्र्ट फ्लोर पर जाने वाली सीढिय़ों पर एक बच्ची लिफाफे में लिपटी पड़ी थी। प्राथिमक तौर पर वह दो तीन दिन की लग रही थी। कोई गुपचुप तरीके से बच्चा छोड़ गया है। फिलहार बच्ची सिटी सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ा स्टेशन पर मिला बच्चा
उधर, बराड़ा रेलवे स्टेशन पर एक छह वर्षीय बच्चा लावारिस अवस्था में मिला है। मामले की जानकारी स्टेशन स्टाफ द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन को दी गई जिसके बाद टीम बराड़ा स्टेशन पर पहुंची। बताते हैं कि बच्चा प्लेटफार्म पर रोता हुआ घूम रहा था जब स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे अपनी सुरक्षा में लिया।

कोट्स
बच्ची कौन छोड़ गया है, पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम को चेक कर लिस्ट ली गई बीते तीन चार दिनों में किस किस के संतान पैदा हुई है। पुलिस उन्हें चेक रही है। फिलहाल बच्ची सिविल में उपचाराधीन हैं।
राधे श्याम एएसआई, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed