फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   35 साल से मानसरोवर पार्क में दातून बांट रहे रिटायर्ड सीएमओ

35 साल से मानसरोवर पार्क में दातून बांट रहे रिटायर्ड सीएमओ

Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
35 साल से मानसरोवर पार्क में दातून बांट रहे रिटायर्ड सीएमओ
35 साल से मानसरोवर पार्क में दातून बांट रहे रिटायर्ड सीएमओ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी के रमेश मेहंदीरत्ता का समाजसेवा का तरीका बेहद खास है। वह लोगों को सेहतमंद रखने के लिए अनोखी पहल कर रहे हैं। हर सुबह वह मानसरोवर पार्क में लोगों को नीम की दातून बांटते हैं। बदलते दौर में भले ही नए-नए दंत मंजन और ब्रुश आ गए हों, नीम के दातून की अपनी अलग पहचान है।

बकौल रिटायर्ड सीएमओ रमेश नीम की दातून न केवल मसूड़ों को स्वस्थ रखती है, बल्कि मुंह से बदबू आने जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाती है। इसके बाद भी लोग नीम की दातून से दूरी बनाते जा रहे हैं। ऐसे में रमेश रोज मानसरोवर पार्क में 100 से 150 दातून लेकर आते हैं और लोगों के पास जाकर उनको देते हैं। वह पिछले 35 वर्षों से इसी तरह प्रतिदिन दातून बांट रहे हैं। अब तो यह नेक काम उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कभी-कभी उनके मित्र किशन मल्होत्रा भी उन्हें डाल तोड़कर ला देते हैं, फिर रमेश रात को बैठकर उन्हें साफ कर बांटने लायक बनाते हैं।
विज्ञापन


उम्र का रखते हैं विशेष ध्यान
रमेश मेहंदीरत्ता हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग तरह के दातून लेकर आते हैं। युवाओं के लिए मोटी दातून और कम उम्र के लोगों के लिए थोड़े पतले दातून लाते हैं। जिनके दांत कमजोर हो गए हैं, उनके लिए नीम का छिलका उतार कर लाते हैं, ताकि उम्र स्वस्थ रहने की राह में बाधा न बने। रमेश बटवारे के समय से रोहतक में रहते हैं और एक रिटायर्ड अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपर्ट कमेंट : मुंह की बदबू दूर करने में नीम की दातून सहायक
मॉडल टाउन स्थिति डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष ने बताया कि नीम की दातून से मुंह में बदबू समस्या को बिल्कुल दूर किया जा सकता है। मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। नीम की दातून का एंटी माइक्रोबियल गुण मुंह में छालों को जल्दी ठीक होने मदद करता है। दातून को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed