फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम आयुक्त के चार्ज संभालते ही चार घंटे रही बिजली गुल

निगम आयुक्त के चार्ज संभालते ही चार घंटे रही बिजली गुल

Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
निगम आयुक्त के चार्ज संभालते ही चार घंटे रही बिजली गुल
निगम आयुक्त के चार्ज संभालते ही चार घंटे रही बिजली गुल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एडीसी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त के तौर चार्ज संभाल लिया है। उनकी जगह एडीसी का चार्ज एसडीएम गोहाना अजय कुमार ने संभाला। दोपहर को जब आयुक्त निगम कार्यालय पहुंचे तो हर तरफ बिजली गुल होने से कामकाज ठप मिला। नागरिक सुविधा केंद्र से लेकर हाउस टैक्स, बिल्डिंग ब्रांच, इंजीनियरिंग ब्रांच के बाहर लोग चक्कर काटते नजर आए।
नगर निगम हाउस ने दो माह पहले प्रस्ताव पास करके निगम के माडल स्कूल के नजदीक स्थित मुख्य कार्यालय और पुराने एडीसी भवन में चल रहे कार्यालय के लिए जनरेटर खरीदने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद अब तक जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे अचानक बिजली चली गई। कुछ समय तो इनवर्टर ने काम किया। इसके बाद इनर्वटर ठप होते ही कंप्यूटर बंद हो गए। नागरिक सुविधा केंद्र में हाउस टैक्स जमा कराने, विवाह पंजीकरण कराने से लेकर सीएससी सेंटर जाति, रिहायशी और आय प्रमाण पत्र बनवाने आए लोग परेशान नजर आए। एक घंटा तो चिपचिपाती गर्मी में लोगों ने बिजली के आने का इंतजार किया लेकिन दो बजे भी लाइट नहीं आई तो लोग वापस चले गए।
विज्ञापन


कब लगेगा जरनेटर, पार्षदों के आने लगे फोन

मंगलवार दोपहर कई पार्षद लोगों के काम के चलते निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन कामकाज ठप मिला। फोन करके अधिकारियों से पूछा, आखिर बिजली कब आएगी। जब हाउस प्रस्ताव पास कर चुका है, तो अब तक जनरेटर क्यों नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर ब्रांच में छाया अंधेरा, सफाई निरीक्षक खड़े नजर आ बाहर

बिजली गुल होने से पुराने एडीसी कार्यालय स्थिति इंजीनियरिंग ब्रांच में अंधेरा छाया रहा। दोनों एक्सईएन के कमरों के बाहर कर्मचारी तो बैठे थे, लेकिन दोपहर में बिजली गुल रहने से अंधेरा होने से कामकाज ठप रहा। इतना ही नहीं सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, हरीश चावला और दूसरे अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े नजर आए। हर किसी का बिजली जाने से गर्मी में बुरा हाल था।


अधिकारियों से की बात, जल्द करेंगे जनरेटर की व्यवस्था

बिजली न होने से मंगलवार को कई घंटे कामकाज बाधित रहा। साथ ही गर्मी में कर्मचारी भी काम नहीं कर सके। पूरे मामले में डीटीपी से बात की थी। जल्द जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
प्रदीप कुमार, निगम आयुक्त

महाराष्ट्र से आएगा जनरेटर

जनरेटर खरीदने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। जनरेटर महाराष्ट्र से आना है। कंपनी को जल्द जनरेटर लगाने की हिदायत दी गई है।
के.के. वार्ष्णेय, डीटीपी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed