{"_id":"67002d1defaeab504506bd12","slug":"4100-soldiers-will-be-deployed-for-the-security-of-4200-employees-at-831-booths-rohtak-news-c-17-roh1020-518794-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 831 बूथों पर 4200 कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4100 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 831 बूथों पर 4200 कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4100 जवान
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। इसी कड़ी में वीरवार को चार हलकों में 831 बूथों पर शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए 4200 कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए 4100 जवान तैनात रहेंगे। ईसीआई (ईलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) इस बार हर बूथ पर नजर रखेगा। इसके लिए सीसीटीवी विशेष रूप से लगवाए गए हैं।
शुक्रवार को जाट शिक्षण संस्थान में चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। यहां चारों हलकों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए पोलिंग पार्टियों को उनकी जिम्मेदारी समझाई। इसके बाद सभी को ईवीएम व अन्य चुनावी सामग्री वितरित की गई। पुलिस के जवानों के साथ ये पोलिंग पार्टियां शुक्रवार देर शाम तक अपने बूथों पर पहुंची। अपना बूथ स्थापित कर यहीं विश्राम किया। सुबह छह बजे मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी। 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि जिले की चारों विधानसभाओं में 74 डयूटी मेजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व पुलिस टीमें लगाई गई हैं। ये आवश्यकता अनुसार 8 से 10 मिनट में अपने क्षेत्र में पहुंचेगी। जिले में 148 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 13 केंद्रीय सशस्त्र बल की कंपनियां, 1800 पुलिस व 1200 पैरा मिलिट्री के जवान व 1100 होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरक्षित ईवीएम उपलब्ध कराई गई हैं। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में आरक्षित ईवीएम संबंधित बूथ पर पहुंचाई जाएगी। यह टीमें केवल 8 से 10 मिनट में संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 831 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा चुनाव में जिले में 8 लाख 34 हजार 697 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में से 4 लाख 41 हजार 681 पुरुष मतदाता व 3 लाख 93 हजार 16 महिला मतदाता हैं। जिले में 5 पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं। इन्हें केवल महिला स्टाफ संचालित करेगा। महम विधानसभा में बूथ संख्या 171, गढ़ी-सांपला-किलोई में बूथ संख्या 105, रोहतक विधानसभा में बूथ संख्या 125 व 27 और कलानौर विधानसभा में बूथ संख्या 47 का संचालन महिलाएं करेंगी।
जिले में 8 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं। महम विधानसभा में बूथ संख्या 186 व 188, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में बूथ संख्या 100 व 102, रोहतक विधानसभा में बूथ संख्या एक व 91 तथा कलानौर विधानसभा में बूथ संख्या 66 व 67 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इन पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह जिले में पांच बूथ ऐसे स्थापित किए गए हैं। इनका संचालन केवल युवा स्टाफ करेगा। महम विधानसभा में बूथ संख्या 78, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में बूथ संख्या 112, रोहतक विधानसभा में बूथ संख्या 60 व 67 व कलानौर विधानसभा में बूथ संख्या 67 शामिल है।
विधानसभाओं में ये मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
उपायुक्त ने बताया कि महम-60 विधानसभा क्षेत्र में 217 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें एक लाख 99 हजार 301 मतदाताओं में से एक लाख 6 हजार 293 पुरुष मतदाता, 93 हजार 8 महिला मतदाता हैं। गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा में 2 लाख 20 हजार 712 मतदाताओं में से एक लाख 17 हजार 989 पुरुष मतदाता तथा एक लाख 2 हजार 723 महिला मतदाता हैं। रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में 180 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा में एक लाख 98 हजार 738 मतदाताओं में से एक लाख 2 हजार 737 पुरुष मतदाता, 96 हजार एक महिला मतदाता हैं। कलानौर-63 विधानसभा (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 946 मतदाताओं में से एक लाख 14 हजार 662 पुरुष मतदाता एवं एक लाख एक हजार 284 महिला मतदाता है।