फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   40 thousand robbed from doctor on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर डॉक्टर से लूटे 40 हजार

Mon, 11 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
40 thousand robbed from doctor on the strength of pistol
सांपला। हसनगढ़ गांव के मेन स्टैंड के पास क्लीनिक में घुस कर दो बाइक सवारों ने डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने डॉ. अरुण कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. अरुण ने बताया कि वह बंगाल का रहने वाला है और करीब 25 वर्ष से हसनगढ़ में रह रहा है। उसने मेन बस स्टैंड पर अपना क्लीनिक खोल रखा है। शनिवार देर शाम वह घर जाने की तैयारी में क्लीनिक के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर आए। इसमें एक युवक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा युवक उसके पास आया और पेट में दर्द की बात कहकर अंदर घुस गया। डॉ. के अंदर जाने पर उसने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed