फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   40 days ago, a car was snatched from a software engineer, police had only one answer - they are trying

Rohtak News: 40 दिन पहले साॅफ्टवेयर इंजीनियर से लूटी थी कार, पुलिस का एक ही जवाब- प्रयास कर रहे

Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
40 days ago, a car was snatched from a software engineer, police had only one answer - they are trying
रोहतक। एक माह 10 दिन पहले साॅफ्टवेयर इंजीनियर सुमित मलिक की छीनी गई कार का अब तक सुराग नहीं लग सका है। मलिक का कहना है कि वह कई बार पुलिस के पास जा चुका है। हर बार एक ही जवाब मिला, प्रयास कर रहे हैं। अब तो उसने उम्मीद ही छोड़ दी है। क्योंकि लुटेरे वारदात के बाद गाड़ी का नक्शा ही बदल देते हैं।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव निडाना निवासी सुमित मलिक ने 17 सितंबर को अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि वह साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी अरुंधति भी नौकरी करती है। दोनों सेक्टर चार के एक्सटेंशन में किराये पर रहते हैं ताकि समय पर गुरुग्राम ड्यूटी पर जा सकें। 17 सितंबर की शाम डी पार्क स्थित मार्केट में खरीदारी करने आए थे। वापस जाते समय सुपवा के पास पहुंचे तो अहसास हुआ कि कार के किसी टायर में पंक्चर हुआ है। उसने सड़क किनारे कार रोकी तो किसी टायर में पंक्चर नहीं मिला। तभी दो नकाबपोश युवक आए और पिस्तौल दिखाकर, बोले- शोर मचाने की जरूरत नहीं है। चुपचाप साइड हो जाओ। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन व पर्स भी ले लिए। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। अब तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

....
डेढ़ माह में कई बार वह नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में गया। हर बार पुलिसकर्मी एक ही जवाब देते हैं कि प्रयास कर रहे हैं। निराश होकर जाना छोड़ दिया है।
सुमित मलिक, कार मालिक
...

कार को बरामद करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अभी कामयाबी नहीं मिली है।
एएसआई पंकज, प्रभारी बस स्टैंड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed