फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4 lakh rupees stolen from car after kidnapping employee of private company

निजी कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर कार से चुराए 4 लाख रुपये

Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
4 lakh rupees stolen from car after kidnapping employee of private company
लाहली के पास कार सवार निजी कंपनी कर्मचारी को ओवरटेक कर गाड़ी टच होने के बहाने स्कार्पियो सवार छह युवकों ने रुकवाया। इसके बाद मारपीट करते हुए युवकों ने कर्मचारी का अपहरण कर लिया। बाद में आरोपी कर्मचारी के हाथ-मुंह बांधकर महम शुगर मिल के पास फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने कर्मचारी की कार से 4 लाख 3600 रुपये चुरा लिए हैं। वारदात बुधवार दोपहर बाद की है। पीड़ित की शिकायत पर वीरवार को कलानौर थाना पुलिस ने अपहरण, चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महम के वार्ड-2 निवासी निपुण ने बताया कि वह एसएलआर ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के पास काम करता है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कपंनी के मालिक ने उसे करीब 4 लाख रुपये दो अलग-अलग पार्टियों को देने के लिए दिए थे। निपुण के अनुसार शाम करीब साढ़े 4 बजे वह अपनी कार में सवार होकर लौट रहा था। लाहली गांव के पास बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो गाड़ी ने उसे ओवरटेक किया और शीशी टच होने पर गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार रुकवाई और मारपीट की। आरोपी उसका स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर ले गए और देर शाम महम शुगर मिल के बाद फेंक गए। रात करीब 8 बजे उसे होश आया तो उसके हाथ और मुंह बंधे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों ने उस बंधकमुक्त किया। इसके बाद उसने पुलिस और अपने भाई को फोन कर वारदात के बारे में बताया। निपुण का आरोप है कि आरोपी उसकी कार से 4 लाख 3600 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

निपुण की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सोहन लाल, कलानौर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed