फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4 crore 85 lakh fraud in the name of buying school in Rohtak with Kosli's educational institution

कोसली के शिक्षण संस्था के साथ रोहतक में स्कूल खरीदने के नाम पर 4 करोड़ 85 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
4 crore 85 lakh fraud in the name of buying school in Rohtak with Kosli's educational institution
शहर के एक निजी स्कूल की खरीद-फरोख्त के नाम पर रेवाड़ी की एक शिक्षण संस्था के साथ 4 करोड़ 85 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोसायटी के प्रधान ने आईएमटी थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी के कोसली निवासी श्रीभगवान ने दी शिकायत में बताया कि वे कोसली स्थित एक एजूकेशन सोसायटी के प्रधान हैं। संस्था कोसली में एक पब्लिक स्कूल का संचालन कर रही है। अब संस्था रोहतक में स्कूल चालू करने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए सीए सचिन से संपर्क हुआ। सचिन ने बताया कि सोनीपत रोड पर एक स्कूल है, जिसकी संचालन समिति के प्रधान परमजीत से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने प्रधान परमजीत, सचिव सुमन लता व अन्य सदस्यों से बात की। आरोपियों ने स्कूल व पूरी जायदाद बेचने की इच्छा जाहिर की। दोनों पक्षों के बीच में 14 फरवरी 2022 को 6 करोड़ 96 लाख रुपये में सौदा हुआ। तय सौदे के तहत 4 करोड़ 85 लाख रुपये की राशि दे दी। 10 मार्च को प्रॉपर्टी उनकी संस्था के नाम होनी थी। इसी बीच 28 फरवरी को मॉडल टाउन निवासी विनोद व जुगवीर निवासी दिल्ली ने बताया कि उन्होंने पहले ही इस स्कूल का सौदा कर रखा है। जब उन्होंने आरोपी पक्ष से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed