{"_id":"6817d1009e2a3cbcf908c7b2","slug":"396-boxes-of-liquor-seized-from-the-house-of-two-people-in-balamb-village-one-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-646616-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बलंब गांव में दो लोगों के घर से 396 पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बलंब गांव में दो लोगों के घर से 396 पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
04सीटीके38...कलानौर के गांव बलंभ में पकड़ी गई शराब की गाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। कलानौर के बलंब गांव से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खुफिया विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दो घरों से 396 पेटी शराब पकड़ी है। आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसकी जांच में 299 पेटी शराब उत्तराखंड के ब्रांड की मिली है। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उसकी पहचान बलभ गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। शराब को कहां पर भेजना था और किनके माध्यम से यहां तक लाई गई थी, इन सभी सवालों के जवाब को लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास सूचना आई थी कि बलंब गांव में बड़े स्तर पर शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आबकारी विभाग, गुप्तचर विभाग और कलानौर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने बलंब के अमन और बिजेंद्र के घर पर दबिश दी। दोनों के पास में घर है। अमन के घर पर खड़े मिनी ट्रक से 299 पेटी शराब उत्तराखंड मार्का बरामद हुई। यह देशी शराब का ब्रांड है और उस पर कीमत 240 रुपये छपा है। वहीं, बिजेंद्र के घर से 97 पेटी हरियाणा मार्का शराब जब्त की गई है। करीब चार घंटे तक यह अभियान चला।
विज्ञापन
बिजेंद्र से पूछताछ में पुलिस को प्राथमिक तौर पर केवल इतना पता चला है कि उसे दूसरे प्रदेश में शराब की खेप पहुंचानी थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से कलानौर थाने में केस दर्ज करा दिया है और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -
बलंब के अमन के घर पर मिनी ट्रक से 299 पेटी और बिजेंद्र के घर से 97 पेटी शराब जब्त की गई है। बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
-अमित कुमार, निरीक्षक आबकारी विभाग।