फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   39 kilometer long seven roads will be constructed with 29 crores

Rohtak News: 39 किलोमीटर लंबी सात सड़कों का 29 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 17 Jun 2023 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
39 kilometer long seven roads will be constructed with 29 crores
विजेंद्र कौशिकरोहतक। खस्ताहाल सड़कों में हिचकोले खा रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। करीब 39 किलोमीटर लंबी सात सड़कों के निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। जबकि तीन की प्रशासनिक अनुमति के लिए फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी गई है। वहीं, एक का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जबकि एक का कार्य तकनीकी अड़चन के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर की सड़कों की हालत दयनीय है। 12 मुख्य सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी अपनी जांच में इनकाे कंडम करार दिया।नगर निगम के अधिकारी पैसा न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में मेयर ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने पीडब्ल्यूडी की उन सड़कों को दोबारा बनाने की मांग की थी, जो शहर से गुजरती हैं। उप मुख्यमंत्री ने जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया था, क्योंकि वे लोकनिर्माण मंत्री भी हैं। ऐसे में शहर की सड़कों की फाइल तेजी से आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

......
इन खस्ताहाल सड़कों को बनाएगा पीडब्ल्यूडी
राजमार्ग लंबाई किलोमीटर में लागत
-एनएच 71ए सुखपुरा से जिले की सीमा 3.170 1.86 करोड़
-एनएच 10 से एसएच 16 तक भिवानी रोड 1.495 43 लाख
-एनएच 10 किलोमीटर नंबर 63 से 78 तक 14.500 8 करोड़
-एनएच 10 राजीव चौक से हनुमान मंदिर 6.790 9.29 करोड़
-एनएच 10 किलोमीटर नंबर 6.79 से 8.52 1. 730 2.39 करोड़
- एनएच 10 व एनएच 71 भिवानी चुंगी से बाईपास तक 7.850 4.13 करोड़
-रोहतक भिवानी रोड पुराने बस स्टैंड से ड्रेन नंबर आठ 4.120 2.79 करोड़
नोट : पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सातों सड़कों के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

इन सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार
मार्ग लंबाई किलोमीटर में लागत
- सोनीपत स्टैंड से बलियाना मोड़ तक एसएच 11.200 5 करोड़
- माता दरवाजा से जींद बाईपास चौक 0.850 1.59 करोड़
-सुखपुरा चौक से हुडा बाईपास 8.100 2 करोड़

इन सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट हो रहा तैयार
मार्ग लंबाई किलोमीटर में लागत
-रोहतक बेरी रोड, सुनारिया चुंगी से बाईपास 5.700 55.56 लाख
-मायना से पहरावर रोड 3.036 1.30 करोड़


नगर निगम पैसे की कमी के चलते सड़कों नहीं बना पा रहा है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांग की थी कि शहर के अंदर से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों को नए सिरे से बनाया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सकी। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने 12 सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इसमें सात सड़कों का टेंडर जारी कर दिया है। बाकी पांच की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed