फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   37 out of 56 candidates got less votes than NOTA

Rohtak News: 56 में 37 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले

Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
37 out of 56 candidates got less votes than NOTA
मनोज कुमार रोहतक। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव परिणाम में नोटा भी ज्यादा प्रभावी रहा है। 56 में 37 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले हैं। इस बार विस चुनाव में 56 प्रत्याशियों में केवल 19 को ही नोटा से ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि 1644 मतदाताओं ने नोटा का बंटन दबाया है। नोटा के पक्ष में मतदान से साफ है कि जिले के काफी प्रत्याशी लोगों को पसंद नहीं आए।
विज्ञापन

जिले में गढ़ी-सांपला किलोई, रोहतक, महम और कलानौर चार विधानसभा सीट हैं। इनमें 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। रोहतक में 15, गढ़ी-सापंला किलोई में 9, महम में 19 और कलानौर से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। 37 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। इनमें रोहतक में 569, गढ़ी-सांपला किलोई में 313, महम में 353 और कलानौर में 429 लोगों ने नोटा का बंटन दबाया।
विज्ञापन

क्या है नोटा का अर्थ
भारत में मतदान में विकल्प के रूप में नोटा काे लागू करने से पहले यह विश्व के अमेरिका, कोलंबिया, यूक्रेन, रूस, बांग्लादेश, ब्राजील, फिनलैंड, स्पेन, फ्रांस, चिली, स्वीडन, बेल्जियम, ग्रीस (13) देशों में जाना जाता था। इसमें मतदाता को यदि कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह विरोध स्वरूप नोटा का बटन दबाकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही राउंड से बढ़ने लगा था नोटा
विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के पहले राउंड से ही नोटा आने लगा था। नोटा की संख्या को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों के लोग भी चकित थे। चूंकि रोहतक में इस बार काफी संख्या में नोटा ने बढ़त ली है।

वर्जन
चुनाव मैदान में 56 प्रत्याशी थे, 37 को नोटा ने हराया है। केवल नेताओं को ही नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनको अपना आचरण सुधारकर जनता के हित में काम करना चाहिए।
नवीन जयहिंद, जय हिंद सेना सुप्रीमो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed