{"_id":"5f99b5ee8ebc3e9bbe7139e3","slug":"36-boxers-arrived-in-sai-quarantine-to-be-held-till-7-november-rohtakcity-news-rtk5804991197","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई में पहुंचे 36 बॉक्सर, सात नवंबर तक रहेंगे क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई में पहुंचे 36 बॉक्सर, सात नवंबर तक रहेंगे क्वारंटीन
विज्ञापन
नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में पहुंची बॉक्सर का स्वास्थ्य जांचते विशेषज्ञ।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। देश के लिए नए बॉक्सर तैैयार वाली नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी साई फिर खुल गई है। कोरोना व लॉकडाउन के चलते खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया था। अब एक बार फिर एकेडमी में रौनक लौट आई है। फिलहाल यहां 36 महिला व पुरुष खिलाड़ी पहुंचे हैं। इन्हें सात नवंबर तक के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद आठ नवंबर से खेल गतिविधियां शुरू होंगी। साई की एनबीए में 21 मार्च तक अभ्यासरत 168 बॉक्सरों को कोरोना महामारी का खतरा देखते हुए घर भेज दिया गया था। ये महिला एवं पुरुष बॉक्सर अपने घरों पर ही अभ्यास कर रहे थे। अब साई ने एकेडमी फिर खोल दी है। पहले चरण में यहां 18 पुरुष व 18 महिला बॉक्सरों को बुलाया गया है। इन 36 में से 35 बॉक्सरों ने रिपोर्ट कर दिया है। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच कर हॉस्टल में प्रवेश दिया गया है। यहां सभी खिलाड़ी सात नवंबर तक क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद आठ नवंबर से इनकी खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी। यही नहीं शेष खिलाड़ियों को भी 15-15 दिन के अंतराल पर 18-18 के ग्रुप में बुलाया जाएगा। हर ग्रुप को पहले क्वारंटीन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के आने के बाद इनका अभ्यास रफ्तार पकडे़गा।
......................
एनबीए फिर शुरू हो गई है। कोरोना के चलते खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया था। पहले चरण में 36 खिलाड़ी बुलाए गए हैं। इनमें से 35 ने रिपोर्ट कर दी है। इन खिलाड़ियों का स्वास्थ्य जांचने के बाद इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एकेडमी में आठ नवंबर से खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
एसके सरहदी, निदेशक एवं सीओओ, एनबीए साई।
विज्ञापन
......................
एनबीए फिर शुरू हो गई है। कोरोना के चलते खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया था। पहले चरण में 36 खिलाड़ी बुलाए गए हैं। इनमें से 35 ने रिपोर्ट कर दी है। इन खिलाड़ियों का स्वास्थ्य जांचने के बाद इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एकेडमी में आठ नवंबर से खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
एसके सरहदी, निदेशक एवं सीओओ, एनबीए साई।