{"_id":"671c0a0044bf27985f04c184","slug":"357160-metric-tons-of-millet-was-purchased-rohtak-news-c-17-roh1019-532708-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 3571.60 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 3571.60 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई
Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया जिले की अनाज मंडियाें में शुक्रवार तक 4336.73 मीट्रिक टन धान और 3571.60 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 4336.73 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। रोहतक मंडी में 3037.23 मीट्रिक टन ग्रेड-ए किस्म का धान, महम मंडी में 778.3 मीट्रिक टन 1509 किस्म का धान तथा सांपला मंडी में 521.2 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से उठान का कार्य भी जारी है। जिले की मंडियों में अभी तक खरीद एजेंसियों ने 3571.60 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है। कलानौर मंडी में अब तक 780.35 मीट्रिक टन, महम मंडी में 1581.55 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 263.20 मीट्रिक टन और सांपला मंडी में 946.50 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है। धान इस बार नुकसान में बिक रहा है। पिछले साल 4800 के आस पास बिक रहा था, लेकिन इस बार 3300 से ऊपर बिक ही नहीं रहा है। इस बार एक एकड़ में लागत 35 से 40 हजार रुपए लगे हुए हैं।
बॉक्स-- -- -- -- -
किसान धान के अवशेष न जलाएं
उपायुक्त अजय कुमार ने किसानों से कहा कि वे धान की फसल की कटाई के बाद फसल अवशेषों को आग न लगाएं। फसल अवशेषों को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और पशुओं के लिए चारे की कमी होती है। फसल अवशेषों से पशुओं के लिए चारा भी बनाया जा सकता है। किसान कृषि यंत्रों की मदद से फसल अवशेषों की गांठ इत्यादि बनाकर बिक्री कर अतिरिक्त आय भी कर सकते हैं। फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति को भी बढ़ाया जा सकता है।

बॉक्स