{"_id":"698b9bad158171dd210f6432","slug":"350-cases-of-liquor-were-seized-in-august-dvr-recovered-from-the-police-station-rohtak-news-c-17-roh1019-808712-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अगस्त में पकड़ी थीं शराब की 350 पेटियां, थाने से डीवीआर की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अगस्त में पकड़ी थीं शराब की 350 पेटियां, थाने से डीवीआर की बरामद
विज्ञापन
महम (रोहतक)। महम थाने के मालखाने में अगस्त में पकड़ी गईं शराब की 350 पेटियों के मामले की जांच डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी ने शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मालखाने में शराब की पूरी पेटी रखी हुई हैं। अब कम हुईं शराब पेटियां फिर से रखी गई हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए डीएसपी ने थाने में लगे सीसीटीवी की डीवीआर बरामद कर ली है।
पूरे मामले में थाना प्रभारी सुभाष ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। केवल इतना कहा है कि थाने के मालखाने में स्टॉक पूरा है। जानकारी के अनुसार, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को शिकायत मिली है कि महम थाने के मालखाने में रखी शराब का स्टॉक कम हो गया है।
एसपी ने डीएसपी को जांच सौंपी है। रिकाॅर्ड की जांच में पता चला है कि अगस्त में भिवानी रोड के पास एक कैंटर शराब से भरा हुआ मिला था। इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध रूप से शराब ले जाने की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि थाने से शराब की कई पेटियां गायब हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि रिकाॅर्ड के मिलान के बाद ही पता लग सकेगा कि शराब कम हुई है या नहीं।