फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   35 trucks used for paddy lifting, 32684 quintals of paddy saved

Rohtak News: धान उठान में लागए 35 ट्रक, 32684 क्विंटल धान बचा

Wed, 05 Nov 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
35 trucks used for paddy lifting, 32684 quintals of paddy saved
रोहतक। नई अनाज मंडी में धान की आवक घटने लगी है। दो दिन बाद सोमवार को मंडी में धान की आवक हुई थी। लगभग पांच दिन में खरीद भी बंद होने की संभावना है। ऐसे में उठान तेजी से किया जा रहा है। अब तक 95,308 क्विंटल धान का उठान हुआ है जबकि 32,684 क्विंटल का बाकी है।
विज्ञापन

मंडी में अब तक 1,27,992 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अब तक मंडी में 1,38,525 धान की आवक हो चुकी है। मंगलवार को 657 क्विंटल धान की आवक हुई। मंडी में उठान को लेकर जब अधिकारियों से बात की गई तो बताया कि ट्रक यूनियन उठान करवा रहा है। इसके लिए 35 ट्रक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, मंडी में खरीद बंद होने से कुछ दिन पहले भी किसान मंडी में धान लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में खरीद के बाद उठान के आंकड़े बढ़ने वाले हैं।
मंडी में शुरुआत से ही उठान की समस्या बनी रही है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। शेड में जगह पूरी होने के बाद परिसर में रखे धान की बैग भी अचानक बारिश आने पर भीग गए थे। उस समय परिसर में पड़ी धान पर तो बारिश की मार इस तरह पड़ी थी कि धान दोबारा अंकुरित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही किसानों के लिए नमी की समस्या बनी रही। इसके कारण बेरंग बताकर किसानों के धान को खरीदने से इंकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed