{"_id":"69767233e2b9f044d90316cb","slug":"3452-homes-illuminated-by-solar-power-rohtak-leads-the-zone-rohtak-news-c-17-roh1019-800460-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोलर की रोशनी से 3452 घर जगमग, जोन में रोहतक सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोलर की रोशनी से 3452 घर जगमग, जोन में रोहतक सबसे आगे
विज्ञापन
1... रोहतक के सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लाभार्थी जगबीर के घर में लगा सोलर प्लांट। स्रोत
रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने जिले के 3452 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया है। खास बात यह भी है कि रोहतक यूएचबीवीएन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पात्र 3452 लाभार्थियों को सोलर सिस्टम का लाभ दिया और रोहतक जोन पांच जिलों में टॉप पर पहुंच गया है।
जोन के पांच जिलों में से अभी तक रोहतक ने अधिक सोलर प्लांट सक्रिय किए हैं। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने व मुफ्त बिजली मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है।
यूएचबीवीएन अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सोलर प्लांट लगवाने के लिए सब्सिडी के तहत पात्र लाभार्थी को 3 किलोवाट लोड पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
इसी में ही हरियाणा सरकार की ओर से भी अंत्योदय परिवारों में 1,80,000 से कम आय वाले लाभार्थियों को 25 हजार रुपये अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है जो प्रति किलोवाट और 2 किलोवाट लोड तक है। संवाद
-- -- -- --
31 मार्च तक बिजली निगम ने रखा 6316 का लक्ष्य
निगम अधिकारी ने बताया कि कि अभी तक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5646 लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। निगम ने 31 मार्च तक 6,316 तक सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि 3452 सोलर प्लांट लगाकर निगम ने 54.65 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि जोन के रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत व करनाल जिले में सिर्फ रोहतक ने हासिल की है।
-- -- -- --
वर्जन
निगम के अंतर्गत अधिकृत एजेंसियों की ओर सोलर प्लांट के लिए काम कर रही हैं। पहले पात्र उपभोक्ताओं की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदनों व पात्र लाभार्थी की जांच के बाद ही घरों में प्लांट लगा रही हैं। -बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
-- -- -- -- -
फोटो : 02
एक माह पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाया है। सोलर प्लांट 1600-1700 यूनिट की खपत कर लेता है। 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से भी राहत मिली है। -नरेश कुमार, भरत कॉलोनी।
-- -- -- -- --
फोटो : 03
वर्ष 2024 में सोलर सिस्टम लगवाया था। बिजली बिल पर 80 प्रतिशत से अधिक की राहत मिली है। तीन माह पहले आए बिजली बिल से मात्र करीब 3500 हजार रुपये यूनिट का खर्च दिया गया। -सुरेश कुमार, माता दरवाजा।