फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अमित पंघाल का चयन

अमित पंघाल का चयन

Thu, 21 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमित पंघाल का चयन
रोहतक। आगामी 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक थाइलैंड में एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय बाक्सिंग संघ ने पुरुष टीम का चयन कर दिया है। यह चयन पटियाला स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में 17 और 18 मार्च को किया गया। इस चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रोहतक के मायना गांव के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल का चयन 52 किलो भारवर्ग में किया गया है। उन्होंने सेलेक्शन ट्रायल में सर्विसेज के ही बॉक्सर गौरव सोलंकी को पटकनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता को रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल से एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड की उम्मीद है। बता दें कि चैंपियनशिप में बॉक्सर अमित पंघाल 49 किलो भारवर्ग में खेलने की बजाय 52 किलो भारवर्ग में अपने पंच बरसाएंगे। 52 किलो भारवर्ग के हिसाब से खेलने की तैयारियां उन्होंने एशियन गेम्स के बाद से ही शुरू कर दी थी। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली की आगामी ओलंपिक खेलों में पुरुषों के 49 किलो भारवर्ग को खत्म किया जा रहा है। बढ़े हुए भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के तकनीक को समझने व अपने स्टेमिना व पावर बढ़ाने के लिए भारतीय बॉक्सिंग संघ की ओर से उन्हें जर्मनी भेजा गया था। वहां उन्होंने 52 किलो भारवर्ग के अनुसार अभ्यास किया। उस अभ्यास के बलबूते ही उनका अगला निशाना 16 से 27 अप्रैल तक थाईलैंड में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में 52 किलो भारवर्ग में खेलते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन


ये बॉक्सर करेंगे देश का प्रतिनिधित्व :
भारवर्ग नाम राज्य/जिला
49 दीपक हिसार
52 अमित पंघाल रोहतक
56 कविंद्र सिंह बिष्ट उत्तराखंड
60 शिवा थापा असम
64 रोहित तोकस दिल्ली
69 आशीष हिसार
75 आशीष कुमार हिमाचल प्रदेश
81 वृजेश यादव गुरुग्राम
91 नमन तंवर भिवानी
91+ सतीश कुमार उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed