{"_id":"5c915888bdec2214676aa7d5","slug":"31553029256-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति फंदा लगाकर खुदकुशी की, पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति फंदा लगाकर खुदकुशी की, पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
पांच महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले बिहार के एक मजदूर ने नशा करने से रोकने पर पत्नी से कहासुनी के बाद सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके बाद तनाव में आकर पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने महिला को गंभीर अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी ने भी पुलिस को लिखित में इसकी शिकायत नहीं दी है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के गौरीपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार (22) पिछले पांच महीने से रोहतक की अमृत कालोनी में रहता था। यहां वह मजदूरी करता था। पत्नी से कहासुनी के बाद कृष्णा ने सोमवार रात साढ़े आठ बजे अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही पत्नी कमरे के अंदर पहुंची तो उसने शव को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तनाव में आकर पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसके चीखने-चिल्लाने से मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए तथा किसी तरह महिला को बचाया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। महिला की हालत स्थिर बताई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के नशा करने पर वह विरोध करती थी, पर वह बाज नहीं आता था। सोमवार की रात में इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घरेलू कलह के चलते प्रेम विवाह करने वाले ने आत्महत्या कर ली, जबकि पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- क मल जीत, एसएचओ, थाना शिवाजी कालोनी
अक्तूबर में किया था प्रेम विवाह
बीते साल अक्तूबर में बिहार के दंपती ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों रोहतक में आकर रहने लगे थे। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।