फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बसपा को हाई जैक कर लिया, हरियाणा में पार्टी खत्मे की तरफ: अकरम खान

बसपा को हाई जैक कर लिया, हरियाणा में पार्टी खत्मे की तरफ: अकरम खान

Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बसपा को हाई जैक कर लिया, हरियाणा में पार्टी खत्मे की तरफ: अकरम खान
बसपा को हाइजेक कर लिया, हरियाणा में पार्टी खात्मे की तरफ: अकरम खान
विज्ञापन


यमुनानगर । अपने निष्कासन से आहत पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी अकरम खान ने शुक्रवार को बसपा के खिलाफ खुलकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज पर पार्टी को हाइजेक करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने का कहा कि ये दलित समाज का सौदा करना चाहते हैं। ऐसा नहीं चलेगा। जब से ये प्रदेश प्रभारी बने हैं तब से प्रदेश में पुराने नेताओं की अनदेखी कर पैराशूट से नए नेता उतारे जा रहे हैं और इन नए नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। इसी वजह से नगर निगम चुनाव में एक भी पार्षद जीतकर नहीं आया और मेयर प्रत्याशी भी तीसरे नंबर पर रहा। निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राकेश शर्मा काका के पक्ष में प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हमसे कोई राय नहीं ली जा रही और लोकल यूनिट की कोई पूछ नहीं हो रही थी। इसलिए कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा करके ये फैसला लिया गया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
फिर से पार्टी में जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब काफी आगे आ चुका हूं और वापस जाना मुश्किल है। विधानसभा चुनाव सौ फीसदी लड़ा जाएगा। यह समय पर तय करेगा कि आजाद लड़ना है या किसी पार्टी की टिकट पर।
विज्ञापन

अकरम खान ने कहा कि निष्कासन से पहले न तो कोई शॉ काज नोटिस दिया गया। हमसे ये भी नहीं पूछा कि हमने राकेश काका को समर्थन क्यों दिया। मुझे ऐसा लगता है कि प्रदेशाध्यक्ष की भी बात नहीं सुनी जा रही और प्रदेश प्रभारी अपनी मर्जी से पार्टी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अकरम खान के निष्कासन के विरोध में जिला परिषद के छह सदस्यों ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। इनमें वार्ड छह से शमीम खान, वार्ड सात कर्मवती, वार्ड नौ से शैंकी, वार्ड दस से नवाब जैलदार, वार्ड 13 से मनीषा वालिया और वार्ड 15 से अशोक कुमार के नाम शामिल हैं। इन सभी जिप सदस्यों ने अपना इस्तीफा मीडिया को दिखाया।
फोटो नंबर 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed