फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सचदेवा को मिला हुड्डा का आशीर्वाद, दो पंजाबी, दो जाट, एक बनिया मैदान में

सचदेवा को मिला हुड्डा का आशीर्वाद, दो पंजाबी, दो जाट, एक बनिया मैदान में

Thu, 06 Dec 2018 02:47 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सचदेवा को मिला हुड्डा का आशीर्वाद, दो पंजाबी, दो जाट, एक बनिया मैदान में
सचदेवा को मिला हुड्डा का आशीर्वाद, दो पंजाबी, दो जाट, एक बनिया मैदान में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम रोहतक की चौधर को लेकर सियासत की बिसात बिछ गई है। कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व पार्षद सीताराम सचदेवा को आशीर्वाद दिया है। बुधवार देर रात दिल्ली में पूर्व सीएम हुड्डा के आवास पर समर्थकों की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस मौके पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा व विधायक शकुंतला खटक भी मौजूद रहीं। वहीं, बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें भाजपा के उद्योगपति मनमोहन, इनेलो के इंजीनियर संचित नांदल, माकपा की जगमती सांगवान, ईबीपी के अनिल भाटिया व निर्दलीय रोहन नांदल शामिल हैं, जो संचित के कवरिंग प्रत्याशी हैं। अब निगम में मेयर की टक्कर में दो पंजाबी, दो जाट व एक बनिया आ गए हैं। हालांकि वीरवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में और भी प्रत्याशी मैदान में आ सकते हैं। क्योंकि कुल 23 लोगों ने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए नगर निगम से एनओसी ली है।
.............
मनमोहन के पास नौ करोड़ तो पत्नी के 30 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रदेश के अंदर पहली बार निगम मेयर का चुनाव सीधा जनता के द्वारा वोट डालकर करवाया जा रहा है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की वीरवार को आखिरी तिथि है। बुधवार को सेक्टर 3 स्थित हुडा प्रशासक कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी 67 वर्षीय मनमोहन गोयल नामांकन दाखिल करने पहुंचे। साथ में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद पुराने बस स्टैंड के नजदीक जनसभा की और शहर में छोटूराम चौक तक जुलूस निकाला। नामांकन के दौरान जमा कराए शपथ पत्र में मनमोहन गोयल ने खुद की 9 तो पत्नी की 30 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा दिया है। इससे पहले माकपा प्रत्याशी 58 वर्षीय जगमती सांगवान ने मेयर प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही पूर्व पार्टी सांसद वृंदा करात के नेतृत्व में शहर के अंदर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


अर्जुन चौटाला और अरोड़ा ने भरवाया संचित नांदल का नामांकन
उधर, इनेलो प्रत्याशी एवं पेशे से इंजीनियर 26 वर्षीय संचित नांदल का नामांकन इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने भरवाया। साथ में इनेलो जिला अध्यक्ष सतीश नांदल भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सतीश नांदल के भतीजे रोहन नांदल ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल भाटिया उतरे मैदान में
शहर के व्यापारी नेता 61 वर्षीय अनिल भाटिया पेशे से बिजनेसमैन हैं। बुधवार को उन्होंने मेयर प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। हाल ही में उन्होंने इंडियन बिजनेस पार्टी का गठन किया है। भाटिया ने पिछले दिनों ही व्यापारियों के हितों को लेकर मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा व भाजपा के स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे थे। हालांकि अब भाटिया भाजपा व कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
हुड्डा की दो टूक, जो मैं कहूंगा माननी पड़ेगी, दिल में और कुछ है तो बता दीजिए
उधर, दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आशीर्वाद लेने के लिए दो 24 दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। करीब पौने आठ बजे पूर्व सीएम सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे और एक-एक करके अंदर दावेदारों को बुलाया। हर किसी से मात्र दो मिनट बात की। केवल इतना कहा कि, मैं जो फैसला लूंगा, क्या मंजूर होगा। अगर दिल में कोई और बात है तो बता दें। हर किसी ने पूर्व सीएम हुड्डा को फैसला लेने के लिए अधिग्रहित किया। बुधवार देर रात तक समर्थकों के साथ मेयर प्रत्याशी के लिए पूर्व सीएम हुड्डा का मंथन जारी था।
उधर, भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी सुबह रोहतक पहुंचे और झज्जर रोड स्थित शिव धर्मशाला में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। अनिल पांचाल व तेजबीर सैन मेयर प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों के कागजात सही मिलते हैं तो एक नाम वापस ले लेगा। मंच के प्रदेश प्रवक्ता तेजबीर सैन ने यह जानकारी दी। हालांकि यह भी साफ किया है कि अन्य कार्यकर्ता भी अपना नामांकन दाखिल कर सकता है। बाद में एक व्यक्ति की मैदान में रहेगा।

10 से 12 प्रत्याशी लड़ सकते हैं मेयर का चुनाव
नगर निगम से बुधवार तक कुल 23 एनओसी ली गई हैं, इसमें आधे लोग मुख्य प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशी हैं। अब तक निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर 25 लाख रुपये की वसूली की है, जबकि 22 वार्ड पार्षद प्रत्याशी के तौर पर 364 लोगों ने एनओसी ली है। अगर इसमें आधे कवरिंग प्रत्याशी हैं तो कुल 182 प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी गुरुवार को भी नामांकन भरने से पहले एनओसी ली जा सकती है। उधर, मेयर के साथ वार्डों के अंदर भी ज्यादातर कांग्रेस समर्थकों ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। वार्ड 21 से निवर्तमान पार्षद अनिल कुमार ने नामांकन भरा है। वहीं, भाजपा के भी आधा दर्जन प्रत्याशियों ने ही फार्म दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed