फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान तो पीजीआईएमएस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान तो पीजीआईएमएस ने शुरू की जांच

Fri, 30 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान तो पीजीआईएमएस ने शुरू की जांच
प्रकाशित समाचार की फोटो प्रति
विज्ञापन

---
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान तो पीजीआई ने शुरू की जांच
- पीड़ित ने उठाया सवाल, जूनियर कैसे कर सकता है अपने सीनियर की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान लेने के बाद पीजीआईएमएस प्रशासन ने एक बाद फिर ईशा अली के केस की सुनवाई शुरू की तो पहले दिन ही जांच सीनियर-जूनियर डॉक्टर के चक्कर में उलझ गई। पीड़ित ने जांच टीम में शामिल एक डॉक्टर के सवालाें पर कहा कि वह आरोपी डॉक्टर के जूनियर हैं, वह अपने सीनियर की क्या जांच करेंगे और क्या उसे न्याय देंगे। इस मामले की जांच सीनियर डॉक्टर के अलावा स्वयं कुलपति करें।
शामली स्थित कैराना निवासी ईशा अली की शिकायत पर बुधवार को डॉ. महावीर ग्रेवाल और डॉ. कुंदन मित्तल को जांच कमेटी में शामिल किया गया था। ईशा अली ने बताया कि वह सुबह जांच कमेटी की ओर से दिए गए समय पर पहुंच गया और उसके टीम के समक्ष जाते ही डॉ. कुंदन ने कहा कि वह इतने समय पर कैसे आ गया। वह कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर दिखाए कि वहीं शिकायतकर्ता है या नहीं। अधिकारी ने मामले की जांच करने की बजाए, उल्टा उसी की जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉ. कुंदन मित्तल एक जूनियर डॉक्टर हैं, जबकि उसने जिसकी शिकायत दी है वह ऑर्थो के सीनियर डॉक्टर हैं। कोई जूनियर अपने सीनियर की जांच कैसे कर सकता है। इस पर डॉ. कुंदन ने कहा कि वह डॉक्टर हैं, उसे कैसे पता है। इसी बातचीत के बीच उसने मांग की है कि इस मामले की जांच डॉ. ग्रेवाल संस्थान के कुलपति के साथ करें। इस पर जांच रोक दी गई और डॉ. ग्रेवाल ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच करेंगे। वह 100 से अधिक जांच कर चुके हैं, यदि इस मामले में शिकायतकर्ता दोषी हुआ तो वह भुगतेगा और यदि डॉक्टर दोषी हुआ तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। ईशा अली ने जांच अधिकारी को बताया कि उसका आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी बेटी के ऑपरेशन का सामान संस्थान में ही महंगी कीमत पर मंगाया और उसके साथ ठगी की गई। इसके सबूत के रूप में उसने संस्थान का ही रिकार्ड उनके समक्ष रख दिया। इसमें पूर्व निदेशक ने संस्थान में करोड़ों रुपये के अवैध इम्प्लांट जब्त कर रखे हैं और अधिकारी मानते हैं कि यह गलत कार्य संस्थान में होता है। यही नहीं उसने डॉक्टर की विडियो भी टीम को दी है, इसमें डॉक्टर स्वयं इम्प्लांट का मोल भाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
यह मामला सेशन कोर्ट, उपभोक्ता कोर्ट व पुलिस के पास भी विचाराधीन
ईशा अली का मामला सेशन कोर्ट, उपभोक्ता कोर्ट के अलावा पुलिस के पास भी विचाराधीन है। अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी मोहमद जमाल भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायतकर्ता किसी के कहने पर चल रहा है। उसे किसने बताया कि वह जूनियर हैं या सीनियर। वह उनसे जांच नहीं कराना चाहता यह उसकी मर्जी है। अब संस्थान तय करेगा कि जांच टीम में कौन शामिल होगा। इसके लिए उसके पास सूचना भेज दी जाएगी।
- डॉ. कुंदन मित्तल, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed