फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुंडई: हमारी बिजली नहीं आ रही तो किसी के भी घर नहीं आएगी

गुंडई: हमारी बिजली नहीं आ रही तो किसी के भी घर नहीं आएगी

Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
गुंडई: हमारी बिजली नहीं आ रही तो किसी के भी घर नहीं आएगी
दबंगई: हमारी बिजली नहीं आ रही तो किसी के भी घर नहीं जलेगी
विज्ञापन


ओमैक्स हैप्पी होम्स में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने साथियों के साथ सोमवार देर रात किया हंगामा, काटी बिजली
-रात 11 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार की शाम चार बजे आई
-गर्मी से पूरी रात बेहाल होते रहे कालोनी के नौनिहाल और रोगी
फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ओमैक्स हैप्पी होम्स के एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार रात अपने छह-साथ साथियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने खुली दबंगई दिखाई। उसने ऐलान कर दिया कि जब उसके फ्लैट्स में बिजली नहीं है, तो कॉलोनी के किसी घर में बिजली नहीं जलेगी। आरोपी ने साथियों की मदद से 11केवी के पैनल को गिरा दिया, जिससे कॉलोनी में अंधेरा छा गया। पैनल के गिरने से हुए फाल्ट की वजह 18 घंटे तक कॉलोनी में बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी में कॉलोनी के लोग बेहाल हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी नौनिहालों और रोगियों को हुई। इस मामले को जहां सिक्योरिटी गार्ड ने अपने रजिस्टर में अंकित कर लिया है वहीं, कॉलोनीवासियों के विरोध जताने पर मेंटीनेंस मैनेजर ने पुलिस से शिकायत करने का आश्वासन दिया है।
कॉलोनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजमेरी ने बताया कि सोमवार रात वह मुख्य गेट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। 11 बजे एक फ्लैट में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और अपने फ्लैट में बिजली न होने की बात कहते हुए हंगामा करने लगा। तमाम समझाने बुझाने के बावजूद वह नहीं माना और ऐलानिया कहने लगा कि जब उसके फ्लैट में लाइन नहीं है, तो कॉलोनी के किसी भी फ्लैट्स में लाइट नहीं जलने देगा। जब सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह मेंटीनेंस मैनेजर को जानकारी देकर समस्या का निदान प्राथमिकता से कराने की बात कही तो वह बिफर गया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ 11केवी लाइन पर लगे कॉलोनी के पैनल के पास पहुंचा और गेट खोलकर उसे गिरा दिया, जिससे पूरी कॉलोनी में अंधेरा छा गया। अचानक पैनल के गिरने से लाइन में फाल्ट हो गया। जब इसकी सूचना बिजली निगम को दी तो वहां से करीब एक बजे कर्मचारी आए मगर दुरुस्त नहीं कर सके। वहीं, बिजली के गुल होने के कारण चैन की नींद सो रहे लोग जाग गए और फिर पूरी रात गर्मी में जागकर रात काटी। दोपहर में बिजली कर्मियों ने मरम्मत करके बिजली सप्लाई चालू की तब कहीं जाकर कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को जब बिजली बंद किए जाने की जानकारी कालोनी के लोगों को हुई तो उनका पारा चढ़ गया। एकजुट कॉलोनी के लोगों ने मेंटीनेंस मैनेजर प्रवीन नांदल को पूरे मामले की जानकारी देकर सख्त कदम उठाने की मांग की। इस पर प्रवीन नांदल ने एसपी व डीसी को देने के लिए शिकायती पत्र लिखा और कॉलोनीवासियों के हस्ताक्षर करवाए। मगर अफसोस की शिकायती पत्र पुलिस तक नहीं पहुंचाया गया। जब इस संबंध में सिक्योरिटी गार्ड और मेंटीनेंस मैनेजर से बात की तो उन्होंने दबंगई से बिजली सप्लाई बंद करने की बात स्वीकार की। पुलिस से शिकायत करने के मामले को मैनेजर टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की प्रेसीडेंट संतोष मुदगल ने बताया ने कि उक्त आरोपी करीब 15 दिन पहले भी दबंगई से बिजली आपूर्ति ठप करने का प्रयास कर चुके हैं। सोमवार की रात उन्हें मैन लाइन का पैनल गिराकर पूरी कालोनी की सप्लाई ठप कर दी, जो मंगलवार शाम चार बजे आई।

कॉलोनी के लोग बोले

दबंगई से बिजली आपूर्ति ठप करना काफी गलत है। मैनेजर को कार्रवाई के लिए कहा गया है। यदि वह कार्रवाई नहीं करेगा तो कॉलोनी के लोग कोई दूसरा कदम उठाएंगे।

-संतोष मुदगल

रात को नींद से जागे लोगों के लिए रात काटना मुश्किल हो गया। मंगलवार को बिजली नहीं होने की वजह से सारा काम प्रभावित हुआ।
-सबीना बलार

बिजली गुल होने के बाद मैंने ड्यूटी पर तैनात कर्मी को फोन किया था। उसने बताया था कि एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ आकर मैन लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर दी है, जिसकी वजह से फाल्ट हुआ है।
-कृष्णा

पहले भी उक्त व्यक्ति ने बिजली सप्लाई ठप करने का प्रयास किया था, तब लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। सोमवार की रात को उसने हद कर दी।
-हितेंद्र अत्री

रात को दबंगों की करतूतों की वजह से पूरी कालोनी के लोगों को कष्ट में रात काटनी पड़ी। ऐसा एक जगह रहने वालों को नहीं करना चाहिए।
-कृष्णलाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed